{"_id":"659b951e3cf230b3910d11c5","slug":"saharanpur-dead-body-was-murdered-and-burnt-in-bitora-male-or-female-could-not-be-identified-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हत्या कर बिटौड़े में जला दिया शव, महिला या पुरुष, नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हत्या कर बिटौड़े में जला दिया शव, महिला या पुरुष, नहीं हो सकी पहचान
Mon, 08 Jan 2024 11:55 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:55 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद शव को बिटौड़े में रखकर जला दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव महिला का है या फिर पुरुष का इसकी पहचान नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में हत्या के बाद बिटौड़े में शव जलाने की सनसनीखेज वारदात हुई है। शव इतनी बुरी तरह जल गया कि पहचानना भी मुश्किल हो रहा है, कि शव महिला का है या फिर पुरुष का। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना सरसावा क्षेत्र में शाहजहांपुर-नकुड़ मार्ग पर गांव बहलोलपुर के समीप सोमवार की सुबह तीन बजे ग्रामीणाें ने बिटौड़ा जलता हुआ देखा। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई तो बिटौड़े के अंदर जला हुआ शव मिला। यह देखकर ग्रामीणों के भी होश उड़ गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Weather Update UP: सर्दी का सितम जारी, नैनीताल से भी ठंडा रहा मेरठ, पांच दिन से नहीं निकली धूप
विज्ञापन
पुलिस ने बिटौड़े से शव को निकलवाया, लेकिन शव इतनी बुरी तरह जल चुका था कि पहचान नहीं हो सकी। इतना भी पता नहीं लग पा रहा था कि शव महिला का है या पुरुष का। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इसके साथ ही पता लगाया जा रहा है कि क्षेत्र से कोई महिला या पुरूष लापता तो नहीं है। घटनास्थल की तरफ जाने वाले सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस देख रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हा सकेगी।