{"_id":"659aaa1ac8c6404b630e6b6c","slug":"weather-update-up-chilling-cold-meerut-remains-colder-than-nainital-no-sunshine-for-five-days-2024-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update UP: सर्दी का सितम जारी, नैनीताल से भी ठंडा रहा मेरठ, पांच दिन से नहीं निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update UP: सर्दी का सितम जारी, नैनीताल से भी ठंडा रहा मेरठ, पांच दिन से नहीं निकली धूप
Mon, 08 Jan 2024 08:02 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 08 Jan 2024 08:02 AM IST
सार
मेरठ में रविवार का दिन कोल्ड डे कंडीशन के साथ गुजरा। सुबह के समय कोहरा और दिन में शीतलहर ने दिनभर लोगों को ठंड में ठिठुरने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
winter in UP
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को मेरठ में सर्दी नैनीताल से भी ज्यादा दिखी। सुबह से ही ठंड का असर रहा। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ने से लोग छुट्टी के दिन घरों में ही कैद रहे। दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया, जबकि नैनीताल का रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अभी आगामी 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन
सर्दी ने वेस्ट यूपी में हाड़ कंपा दिए हैं। रविवार को भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिस कारण वेस्ट यूपी में सर्दी सितम ढहाते हुए दिखी। पिछले चार दिन से कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। दिन में हल्के बादल और कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
रविवार को मेरठ शहर नैनीताल से भी ठंडा रहा। पहाड़ों पर पड़ने वाली ठंड जैसा अहसास मेरठ में दिखाई दिया। रविवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन मौसम ऐसे ही रहेगा, नौ जनवरी को बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव दिखेगा। फिलहाल दो दिन तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।

पांच दिन से नहीं निकली धूप
कड़ाके की ठंड के बीच शहर वासी धूप के लिए तरस गए हैं। पिछले पांच दिन से धूप नहीं निकली है और सूरज कोहरेे और बादलों की ओट में छिपा हुआ है। ऐसे मौसम में करीब 4 से 5 घंटे धूप होना जरूरी है, लेकिन पिछले पांच दिन से धूप के दर्शन नहीं हुए हैं, जिस कारण मौसम ठंडा बना हुआ है। चिकित्सक बच्चों, बुजुर्गों, दमा व दिल की बीमारी वाले रोगियों को घर पर ही रहने की सलाह दे रहे है।
ठंड से जनजीवन हुआ प्रभावित
मनुष्य से लेकर पशु-पक्षी भी परेशान हो रहे है लगातार बढ़ रही ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। किसान अपने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल, पुआल आदि का सहारा ले रहे है। साथ ही उनके शरीर पर बोरी आदि डालकर उन्हें राहत देने का प्रयास कर रहे है। इसके अलावा मुर्गी पालन करने वाले भी अपने मुर्गियों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए बाड़े में गर्म हवा फेंकने वाले हीटर व बल्ब लगा रहे है। मनुष्य भी गर्म वस्त्र, अलाव आदि का सहारा लेकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे है।

एक्यूआई का स्तर पहुंचा 262
कोहरे के चलते रविवार को फिर से मेरठ के एक्यूआई में बढ़ोतरी दर्ज की गई और एयर क्वालिटी इंडेक्स 262 दर्ज किया गया। इसके अलावा जयभीमनगर 278, गंगागनर 281, पल्लवपुरम 226, दिल्ली रोड 244, बेगमपुल 255 दर्ज किया गया है। बारिश के बाद ही प्रदूषण में गिरावट आने की संभावना है।
पांच दिन का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
3 जनवरी 13.4 05.5
4 जनवरी 14.6 06.5
5 जनवरी 13.4 08.2
6 जनवरी 13.4 07.6
7 जनवरी 14.0 07.5