फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Dead body was murdered and burnt in Bitora, male or female, could not be identified

Saharanpur: हत्या कर बिटौड़े में जला दिया शव, महिला या पुरुष, नहीं हो सकी पहचान

Mon, 08 Jan 2024 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Jan 2024 11:55 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद शव को बिटौड़े में रखकर जला दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर  शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव महिला का है या फिर पुरुष का इसकी पहचान नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन
Saharanpur: Dead body was murdered and burnt in Bitora, male or female, could not be identified
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में हत्या के बाद बिटौड़े में शव जलाने की सनसनीखेज वारदात हुई है। शव इतनी बुरी तरह जल गया कि पहचानना भी मुश्किल हो रहा है, कि शव महिला का है या फिर पुरुष का। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना सरसावा क्षेत्र में शाहजहांपुर-नकुड़ मार्ग पर गांव बहलोलपुर के समीप सोमवार की सुबह तीन बजे ग्रामीणाें ने बिटौड़ा जलता हुआ देखा। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई तो बिटौड़े के अंदर जला हुआ शव मिला। यह देखकर ग्रामीणों के भी होश उड़ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Update UP: सर्दी का सितम जारी, नैनीताल से भी ठंडा रहा मेरठ, पांच दिन से नहीं निकली धूप
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बिटौड़े से शव को निकलवाया, लेकिन शव इतनी बुरी तरह जल चुका था कि पहचान नहीं हो सकी। इतना भी पता नहीं लग पा रहा था कि शव महिला का है या पुरुष का। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इसके साथ ही पता लगाया जा रहा है कि क्षेत्र से कोई महिला या पुरूष लापता तो नहीं है। घटनास्थल की तरफ जाने वाले सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस देख रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed