{"_id":"67618e2f9fa23f6d20055fec","slug":"saharanpur-dead-bodies-of-two-leopard-cubs-found-in-the-field-a-crowd-gathered-at-the-spot-2024-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: खेत में मिले तेंदुए के दो शावकों के शव, मौके पर लगी भीड़... मां न कर दे हमला, सताता रहा डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: खेत में मिले तेंदुए के दो शावकों के शव, मौके पर लगी भीड़... मां न कर दे हमला, सताता रहा डर
Tue, 17 Dec 2024 08:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 17 Dec 2024 08:15 PM IST
सार
चिकित्सकों की टीम ने दोनों शावकों के शवों का पोस्टमार्टम किया। बाद में अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती वन विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के अन्तर्गत गांव टांडा मिश्री के निकट गन्ने के खेत में गुलदार के दो मृत शावक पड़े मिले। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने शवों को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सकों की टीम से उनका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह नौ बजे गांव के निकट शमशेर सिंह के गन्ने के खेत में शावकों के शव पड़े देखे। मौके पर किसानों की भीड़ लग गई। चर्चा होने लगी कि यदि इनकी मां आसपास हुई तो वह हमला कर सकती है। सूचना पर मोहंड रेंज अधिकारी लव सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शव सड़ चुके थे। टीम ने शवों को कब्जे में लिया और रेंज कार्यालय लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएफओ शिवालिक श्वेता सेन, एसडीओ राकेश चन्द्र यादव भी मोहंड पहुंचे। देर शाम चिकित्सकों की टीम ने मोहंड गेस्ट हाउस पर वन अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों शावकों के शवों का पोस्टमार्टम किया। बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया। दरअसल, इस क्षेत्र में कई बार गुलदार देखा जा चुका है। शावकों की मौत का कारण क्या रहा, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
डीएफओ श्वेता सेन ने बताया कि दोनों शावकों की मौत कई दिन पहले हो चुकी है। फिलहाल जांच की जा रही है।
डीएफओ श्वेता सेन ने बताया कि दोनों शावकों की मौत कई दिन पहले हो चुकी है। फिलहाल जांच की जा रही है।