{"_id":"677a7c7a09b0b3c11206d75b","slug":"saharanpur-cyber-thugs-cheated-rs-1-5-lakh-on-the-pretext-of-giving-rs-42-lakh-girl-commits-suicide-2025-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: साइबर ठगों ने 42 लाख रुपये देने का झांसा देकर ठगे डेढ़ लाख... डिप्रेशन में युवती ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: साइबर ठगों ने 42 लाख रुपये देने का झांसा देकर ठगे डेढ़ लाख... डिप्रेशन में युवती ने दी जान
Sun, 05 Jan 2025 06:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 05 Jan 2025 06:05 PM IST
सार
युवती ने रिश्तेदारों से और ब्याज पर लेकर रुपये दिए थे। इसके बाद ठगों का फोन स्विच ऑफ हो गया। कई दिनों से युवती इसी बात को लेकर तनाव में थी।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिलकाना कस्बे के मोहल्ला हामिद हसन निवासी रानी (26) ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने 42 लाख के झांसे में आकर साइबर ठग को डेढ़ लाख रुपये भेज दिए थे। यह रकम युवती ने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से उधार ली थी। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
खुर्शीद की बेटी रानी ने रविवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत खराब होने पर परिजन युवती को सहारनपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ घर ले आए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रानी साइबर ठगों के चंगुल में फंस गई थी। फोन पर साइबर ठगों ने झांसा दिया था कि अगर वह डेढ़ लाख रुपये जमा करा दे तो उनके खाते में 42 लाख रुपये आ जाएंगे। रानी ने मोहल्ले वालों और रिश्तेदारों से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए और साइबर ठग के खाते में डलवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठग ने शनिवार शाम तक 42 लाख रुपये उसके खाते में आने का वादा किया था। पंजाब नेशनल बैंक की एक फर्जी रसीद भी रानी के चचेरे भाई के मोबाइल पर भेजी थी। युवती शनिवार को चिलकाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर पहुंची। वहां के कर्मचारियों ने उसके खाते में कोई रकम आने से इंकार कर दिया। युवती ने ठग को वापस फोन मिलाया, तो उसका फोन भी बंद हो गया। आशंका है कि इसी बात से परेशान होकर रानी ने आत्महत्या की है। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।
आर्थिक स्थिति है कमजोर
रानी के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। रानी ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं थी। वह घर पर ही रहती थी। पिता खुर्शीद पैरों से दिव्यांग हैं। माता-पिता के अलावा उसकी दो बड़ी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। रानी अविवाहित थी। उनका मकान भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बना है।
रानी के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। रानी ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं थी। वह घर पर ही रहती थी। पिता खुर्शीद पैरों से दिव्यांग हैं। माता-पिता के अलावा उसकी दो बड़ी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। रानी अविवाहित थी। उनका मकान भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बना है।