फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Crime News: an accused injured and arrested by police in encounter

सहारनपुर में मुठभेड़: गोली लगने से एक बदमाश घायल, पुलिस ने दबोचा, दूसरा आरोपी हुआ फरार

Mon, 04 Apr 2022 08:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Apr 2022 08:49 PM IST
सार

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। वहीं एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur Crime News: an accused injured and arrested by police in encounter
सहारनपुर में मुठभेड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत दिल्ली-देहरादून हाईवे पर लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। थाना पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार करते हुए एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। घटना कि सूचना के बाद सीओ बेहट भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित दामोदराबाद के निकट दो बाइक सवार बदमाशों ने बाइक सवार दंपती से पर्स छीनने का प्रयास किया लेकिन, सफल नहीं हो सके। उसके कुछ देर बाद देहरादून की ओर जा रहे बाइक सवार दंपती नौशाद पुत्र रफीक निवासी झबरेडा से दून कॉलेज के पास पर्स में रखी दस हजार की नकदी, एक मोबाइल लूट कर भागने लगे। 
विज्ञापन

 
उधर, घटना कि सूचना मिलते ही थाना पुलिस अलर्ट हो गई। इसके बाद पुलिस टीम ने भाग रहे बदमाशों को खुशहालीपुर के निकट सोलानी नदी में घेर लिया। जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश नितेश पुत्र कैलाश निवासी सिला जुडडी थाना मंडी, मुजफ्फनगर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं दूसरा साथी भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी : योगी सरकार में बुलडोजर का काम जारी, तीन इमारतों को किया ध्वस्त, देखिए बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें

इसके अलावा पुलिसकर्मी हर्ष तोमर भी गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाश के पास से लूट का पर्स, दस हजार की नकदी, एक मोबाइल, एक देसी तमंचा, कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम ने जंगल में दूसरे बदमाश की तलाश की लेकिन, कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी बेहट चित्रांशु गौतम भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: सीबीआई अधिकारी बनकर लाखों की डकैती: 25 मिनट कोठी में रहे बदमाश, खौफ में रहे व्यापारी और नौकर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed