{"_id":"6241f25e5d83f960c476c0b2","slug":"saharanpur-crime-news-accused-youth-sexually-assaulted-teenage-girl-police-have-registered-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किशोरी को घर में अकेली देख घुसे आरोपी, दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम, पिता ने लगाई कार्रवाई की गुहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किशोरी को घर में अकेली देख घुसे आरोपी, दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम, पिता ने लगाई कार्रवाई की गुहार
Mon, 28 Mar 2022 11:07 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:07 PM IST
सार
किशोरी को अकेली देखकर आरोपी युवक घर में घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता पिता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद में चिलकाना थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कार्यवाहक थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पड़ोस के एक गांव की किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ छह माह तक दुष्कर्म करता रहा, जब किशोरी ने उससे शादी करने की बात कही, तो इधर-उधर की बातें करने लगा। लड़की के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार को उसकी पुत्री घर में अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर आरोपी युवक अपने एक साथी के साथ घर में घुस गया और उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: युवक को गोलियों से भूना: रजबहे के पास फेंकी लाश, खौफनाक मंजर देख सहम गए लोग, देखिए वारदात की तस्वीरें
विज्ञापन
परिजनों के घर पहुंचने पर किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी राकिब उर्फ राणा पुत्र खालिक और उसके सहयोगी गुफरान पुत्र यामीन निवासी गांव चालाकपुर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: पत्नी का कत्ल: विवाहिता के नहीं थे मां-बाप और भाई, ससुराल पहुंचा पति, फिर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, खौफनाक है पूरी वारदात