फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Conspiracy to blow up railway station and trains police and GRP launched intensive checking campaign

सहारनपुर: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों को बम से उड़ाने की साजिश, पुलिस और जीआरपी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Mon, 25 Apr 2022 09:37 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 25 Apr 2022 09:37 PM IST
सार

रेलवे सिक्योरिटी बार्ड को भेजी गई मेल में एक युवक ने बताया कि उसने चार संदिग्ध लोगों को सहारनपुर में ट्रेनों और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की बात करते हुए देखा। आरोपी ट्रेनों और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की साजिश कर रहे थे।

विज्ञापन
Saharanpur Conspiracy to blow up railway station and trains police and GRP launched intensive checking campaign
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे सिक्योरिटी बोर्ड को मेल आया कि चार संदिग्ध लोगों ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों को उड़ाने की योजना बनाई है। इसका पता लगते ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी के साथ जीरआपी और आरपीएफ ने सोमवार देर रात को रेलवे स्टेशन के अलावा ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया है।

विज्ञापन


रेलवे सिक्योरिटी बार्ड को भेजी गई मेल में एक युवक ने बताया कि उसने चार संदिग्ध लोगों को सहारनपुर में ट्रेनों और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की बात करते हुए देखा। आरोपी ट्रेनों और रेलवे स्टेशन को उड़ाने की साजिश कर रहे थे। सूचना देने वाले युवक का नाम पर पुलिस ने गोपनीय रखा है। सूचना मिलते ही सोमवार की देर रात एसपी सिटी राजेश कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वाड एवं बम निरोधक दस्ते के साथ रेलवे स्टेशन और ट्रेनों की चेकिंग की।

विज्ञापन

स्टेशन पर नजर बनाए हुए है आरपीएफ

इसके साथ ही यात्रियों के बैग खुलवाकर देखे गए। संदिग्ध लोगों से पुलिस ने पूछताछ कर आईडी भी जमा कराई। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी आरपीएफ रेलवे स्टेशन पर नजर बनाए हुए है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि ई-मेल के जरिए सहारनपुर स्टेशन और ट्रेनों को उड़ाने की साजिश करने वाले संदिग्धों के बारे में एक युवक ने जानकारी दी है। पुलिस की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

कई बार मिल चुकी धमकी

पूर्व में कई बार सहारनपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। दो वर्ष पहले दो बार धमकी मिली है। इसको लेकर आरपीएफ और जीआरपी ने पूर्व में पूरी सतर्कता बरती है। इस बार भी मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed