{"_id":"60bcbf3025e6f31d5b7e5e80","slug":"saharanpur-congress-mla-sitting-on-dharna-after-hand-pump-was-uprooted-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : हैंडपंप उखाड़े जाने पर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक, हंगामा, पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर : हैंडपंप उखाड़े जाने पर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक, हंगामा, पुलिस बल तैनात
Sun, 06 Jun 2021 05:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 06 Jun 2021 05:57 PM IST
सार
प्रशासन द्वारा हैंडपंप उखाड़े जाने की कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध किया और वहीं पर एक दुकान के स्लैब पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
saharanpur News
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट कस्बा के मोहल्ला मनिहारान में हैंडपंप उखाड़े जाने पर हंगामा हो गया। पहले तो मोहल्ले के लोगों ने हैंडपंप उखाड़ने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जो हैंडपंप 30 साल से ज्यादा समय से लगा है, उससे मोहल्ले के लोग पानी भरते हैं, उसे एक दुकानदार के प्रार्थना पत्र देने पर क्यों उखाड़ दिया।
विज्ञापन
लोगों ने बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी से इसकी शिकायत की तो वह भी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन द्वारा हैंडपंप उखाड़े जाने की कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध किया और वहीं पर एक दुकान के स्लैब पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन
इसके बाद कांग्रेस के सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर भी वहां पहुंच गए। मामले की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात है।