फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Conflict between two groups of students over supremacy, air firing, six students in custody

सहारनपुर : वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष, हवाई फायरिंग, छह छात्र हिरासत में

Mon, 21 Feb 2022 09:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Feb 2022 09:27 PM IST
सार

वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष और फायरिंग हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को लाठियां फटकार कर दौड़ाया और आधा दर्जन छात्रों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Conflict between two groups of students over supremacy, air firing, six students in custody
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार को गंगोह में वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष और फायरिंग हो गई। फायरिंग होने से आसपास के क्षेत्र में  दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि किसी को गोली नहीं लगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आधा दर्जन छात्रों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


सोमवार को नगर के शोभित विश्वविद्यालय रोड पर टीचर कॉलोनी में शाम के समय अलग-अलग गांव के छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बड़ी छात्रों में धक्का-मुक्की हो गई। धक्का-मुक्की होते होते संघर्ष में बदल गई। संघर्ष होने के साथ ही दोनों पक्षों में जमकर हवाई फायरिंग हो गई। फायरिंग होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को लाठियां फटकार कर दौड़ाया और आधा दर्जन छात्रों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी परविंदर पाल सिंह का कहना है कि छात्रों को हिरासत में लिया गया है। अभी वह जांच कर रहे हैं किस बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में फायरिंग हुई है जांच के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed