फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Called girlfriend to talk about marriage, boyfriend and friends gang-raped her in the field

Saharanpur: शादी की बात करने के लिए प्रेमिका को बुलाया, खेत में प्रेमी और दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 06 Jun 2025 12:24 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 06 Jun 2025 12:24 AM IST
सार

प्रेमिका का कहना है कि युवक शादी का झांसा देकर सात साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। वह शादी करने को कहती तो टाल देता। इसके बाद उसने और उसके दोस्तों ने गलत काम किया और वीडियो बनाकर चुप रहने की धमकी दी। 

विज्ञापन
Saharanpur: Called girlfriend to talk about marriage, boyfriend and friends gang-raped her in the field
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के संबंध में प्रेमी के बुलावे पर बात करनी आई प्रेमिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

 

मामला देवबंद की खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। बुधवार को बड़गांव निवासी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को शादी के संबंध में बात करने के लिए कासिमपुरा रेलवे फाटक के समीप बुलाया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान प्रेमी ने उससे शादी करने से साफ इंकार कर दिया और गालीगलौज करने लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी ने अपने कई साथियों के साथ उसे दबोच लिया और जबरन ईख के खेत में ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसकी अश्लील फोटो ली गईं और वीडियो भी बनाई गई। जिन्हें वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई।
 
विज्ञापन

बाद में उसने परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि उक्त युवक करीब सात साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता चला रहा है। बालिग होने पर जब उसने शादी करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed