{"_id":"69d64d4e5883b319e703fb61","slug":"saharanpur-brother-accused-of-killing-sister-in-police-custody-arrested-was-angry-over-love-affair-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: पुलिस कस्टडी में बहन की हत्या करने का आरोपी भाई गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग से था नाराज, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: पुलिस कस्टडी में बहन की हत्या करने का आरोपी भाई गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग से था नाराज, ये है मामला
Wed, 08 Apr 2026 06:13 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:13 PM IST
सार
गांव रामखेड़ी निवासी राखी दूसरी बिरादरी के अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। थाने आकर उसने प्रेमी के पक्ष में बयान दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसके दो भाइयों मोंटी और रवि ने पुलिस कस्टडी में राखी की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
हत्यारोपी रवि।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर थाने के गांव रामखेड़ी निवासी राखी की पुलिस अभिरक्षा में गोलियां बरसाकर हत्या करने के आरोपी उसके दूसरे भाई रवि को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल एक भाई मोंटी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
रामखेड़ी निवासी राखी 16 मार्च को गांव कंधेला निवासी दूसरी बिरादरी के अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। उसके भाई रवि ने लवकुश और गोविंद के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 23 मार्च को राखी को कोई थाने के गेट पर छोड़ गया था। वहां परिजनों द्वारा समझाने के बाद भी राखी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे खफा होकर उसके भाई मोंटी ने सीएचसी फतेहपुर भादो में पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए आई राखी पर गोलियां बरसा दी थीं और अपने भाई रवि के साथ मौके से भाग गया था। दो दिन बाद राखी ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ दिया था। फतेहपुर पुलिस के दरोगा ने इस हत्याकांड में मोंटी और उसके भाई रवि को नामजद किया था। हालांकि मोंटी ने वीडियो जारी कर हत्याकांड के लिए केवल खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए सरेंडर की बात कही थी।
इसके बाद पुलिस ने मोंटी को पिस्टल सहित गिरफ्तार करने का दावा किया था। जबकि रवि पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बुधवार को थानाध्यक्ष विनय शर्मा की टीम ने रवि को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।