फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Breaking:Man shot a girl entering in village then suicide himself

Saharanpur: युवक ने गांव जाकर युवती को गोली मारी, फिर खेत में खुद ने कर ली आत्महत्या

Mon, 10 Jun 2024 12:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 10 Jun 2024 12:35 PM IST
सार

बागपत में एक युवक ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां एक युवती को गोली मारकर घायल कर दिया और फिर खुद की गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Saharanpur Breaking:Man shot a girl entering in village then suicide himself
घायल युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर जाकर एक युवक ने घर में घुसकर युवती पर गोली चला दी। युवती को मरा समझ युवक फरार हो गया और नजदीक खेत में जाकर खुद को गोली मार ली। पुलिस घटना को एकतरफा प्यार में मानकर चल रही है। घटना नागल के गांव ताजपुर की है। 

विज्ञापन


देवबंद थाना के गांव भायला निवासी राजन पुत्र सोमपाल सुबह करीब दस बजे युवती के घर पहुंचा। घर में युवती और उसकी मां मिली। युवती को देखते ही युवक ने उस पर गोली चला दी। इस पर युवती घायल हो गई। उसे स्वास्थ्य केंद्र नागल ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया। युवती की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देकर युवक गांव के नजदीक खेत में पहुंचा और उसी तमंचे से खुद गोली मार ली। उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है कि ताजपुर में युवक की बुआ रहती है। जिसके चलते उसका आना जाना रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती भी एक वर्ष से पढ़ाई नहीं कर रही थी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अभी तक जांच में एकतरफा प्यार की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed