{"_id":"6af0376ca572935cf4001940","slug":"saharanpur-body-of-a-missing-youth-found-on-a-village-track-in-rankhandi-he-had-borrowed-money-from-a-farmer-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: रणखंडी गांव में चकरोड पर मिला लापता युवक का शव, किसान से ले रखे थे रुपये, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: रणखंडी गांव में चकरोड पर मिला लापता युवक का शव, किसान से ले रखे थे रुपये, हत्या की आशंका
Sun, 08 Nov 2026 02:18 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 08 Nov 2026 02:18 PM IST
सार
घलोली गांव निवासी पुष्पेंद्र शनिवार को घर से निकला था, रविवार को उसका शव बरामद हुआ। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार मां और एक बहन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और एकत्र ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवबंद स्थित घलोली गांव से लापता पुष्पेंद्र (42) का शव रणखंडी गांव में श्मशान घाट के पास चकरोड पर पड़ा मिला। वह मजदूर था और एक दिन पहले लापता हुआ था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
घलोली निवासी मजदूर पुष्पेंद्र शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर से निकला था और इसके बाद से लापता था। रविवार को उसका शव रणखंडी गांव में श्मशान घाट के पास चकरोड पर पड़ा मिला। सूचना पर एसपी देहात मयंक पाठक फोरेंसिक टीम और स्थानीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। जबकि फॉरेंसिक टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि पुष्पेंद्र ने हाल ही में किसी से खेत में खड़ा गन्ना काटने के लिए एडवांस में रुपये भी लिए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में उसके अलावा मां और एक बहन है। उसकी मां भी खेतों पर काम करती है। पुष्पेंद्र अविवाहित था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
सीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुष्पेंद्र के गले पर मामूली निशान मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने बताया कि परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
ये भी देखें...
बॉलीवुड एक्टर को सजा: सलमान की फिल्म में काम, साउथ का स्टार; जानें भूपेंद्र सिंह ने क्यों की किसान की हत्या
ये भी देखें...
बॉलीवुड एक्टर को सजा: सलमान की फिल्म में काम, साउथ का स्टार; जानें भूपेंद्र सिंह ने क्यों की किसान की हत्या