फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Body of 15-year-old girl found in Ganga Canal; uproar over murder allegations

Saharanpur: गंगनहर में मिला 15 साल की लड़की का शव, हत्या का आरोप लगाकर हंगामा, युवक हिरासत में

Fri, 10 Jul 2026 08:08 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 10 Jul 2026 08:08 PM IST
सार

सहारनपुर के बड़गांव स्थित गांव बेलड़ा से अंतिम तीन दिन पहले लापता हो गई थी। उसकी चप्पल नहर किनारे मिली थी, शुक्रवार को शव बरामद हो गया। परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Body of 15-year-old girl found in Ganga Canal; uproar over murder allegations
बड़गांव थाने में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन पहले लापता हुई गांव बेलड़ा निवासी किशोरी अंतिम (15) का शव गांव बडूली के पास गंगनहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम परिजनों के साथ थाने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा बहला फुसलाकर ले जाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 

पिता मुनेश के अनुसार, आठ जुलाई को सुबह 11 बजे अंतिम घर से गायब हो गई थी। देर शाम तक न मिलने पर उसकी गुमशुदगी थाने पर दर्ज कराई थी। नौ जुलाई को अंतिम की चप्पल बेलडा में गंगनहर के पुल के नीचे पानी में तैरती मिली थी। उस वक्त पुलिस ने माना था कि किशोरी की नहर में डूबने से मौत हो गई होगी। यही मान कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार दोपहर बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों ने शव को नहर में उतराता देखा। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाबद्ध तरीके से की गई बेटी की हत्या : पिता
शाम करीब छह बजे अंतिम के पिता मुनेश और अन्य परिजन बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। आरोप लगाया कि एक मुस्लिम युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से नहर में धक्का देकर बेटी की हत्या कर दी। सीओ देवबंद अमित सिंह और जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार भड़ाना ने घटना की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। इसके बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए। इस दौरान बजरंग दल जिला संयोजक रोहित त्यागी, रुद्र मिश्रा जिला सहसंयोजक, अजय प्रजापति नगर संयोजक, विशाल त्यागी नगर सुरक्षा प्रमुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

करीब आठ किमी दूर मिला शव
पुलिस के अनुसार, अंतिम की चप्पल बृहस्पतिवार को बेलड़ा नहर पुल के पास मिली थी। इसके बाद शुक्रवार को जहां पर शव मिला, दोनों के बीच की दूरी करीब आठ किमी है। पुलिस को आशंका है कि शव वहां से बहता हुआ यहां तक पहुंचा है। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल आदि खंगाल रही है।
 

ये बोले सीओ
जिस युवक पर आरोप है उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपार्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
- अमित सिंह, सीओ

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: हफीर्जुरहमान पर बेटे की तलाकशुदा पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, बोली- मदरसे में होता था धर्मांतरण

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed