फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Son's divorced wife levels serious allegations against Hafizur Rahman

Muzaffarnagar: हफीर्जुरहमान पर बेटे की तलाकशुदा पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, बोली- मदरसे में होता था धर्मांतरण

Fri, 10 Jul 2026 07:58 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 10 Jul 2026 07:58 PM IST
सार

धर्मांतरण के आरोपों में घिरे मौलाना हफीर्जुरहमान के बेटे जुनेद की पूर्व पत्नी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए। मदरसे में धर्मांतरण के साथ ही यौन उत्पीड़न और नशीली दवाएं बेचे जाने की भी बात कही। पुलिस ने जांच की बात कही है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Son's divorced wife levels serious allegations against Hafizur Rahman
महिला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

मुजफ्फरनगर में फुलत के मदरसा दारुल उलूम रहीमीया के संचालक हजरत के नाम से पहचान रखने वाले मौलाना हफीर्जुरहमान के बेटे जुनेद की तलाकशुदा पत्नी व उसके भाई ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर मौलाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसका ससुर मदरसे में धर्मांतरण करता था। वहां महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया जाता था। धर्मांतरण के मामले में अपने ससुर के साथ शामिल रहे कई अन्य लोगों के भी नाम भी बताए।
विज्ञापन

फुलत के मदरसा दारुल उलूम रहीमीया के संचालक पर धर्मांतरण का आरोप इस बार उसकी तलाकशुदा पुत्रवधू नाजिया ने ही लगा डाला। वह अपने, मेरठ के शकूर बस्ती, ब्रह्मपुरी निवासी भाई जुहेब व अन्य परिजनों के साथ दोपहर में एसएसपी कार्यालय पहुंची।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कहा कि मौलाना हफीर्जुरहमान उसके ससुर थे। वह मदरसे में धर्मांतरण कराते थे। मदरसे में महिलाओं का यौन शोषण किया जाता था। धर्मांतरण की वह चश्मदीद गवाह है। वह एसएसपी को बयान दर्ज करने आई है। उसके ससुर का बड़ा गिरोह है। वहां पर महिलाओं को लालच देकर व बहका कर लाया जाता था। वह कुछ लोगों के नाम जानती है। यौन उत्पीड़न कर महिलाओं की वीडियो बनाते थे। धर्मांतरण करने को कहते थे।
 
विज्ञापन

उनकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। इस काम में उसके ससुर के तीन बेटे जुबेर, जुनेद, उबेर, भतीजा इमरान व मेरठ निवासी रिश्तेदार व परिचित शामिल रहे। पहले उसके ससुर यूनानी दवाई बेचते थे अब जुनेद बेचता है। दवाई में नशीला पदार्थ बेचा जाता था। तीनों भाई विदेश जाते रहते हैं। वहां से फंड लेकर आते हैं।
अब्दुल रहमान नाम का व्यक्ति तो उसके कमरे के बराबर में ही रहता था। उसका धर्मांतरण उसके ससुर ने कराया था। विवाहिता के भाई जुहेब ने कहा कि उसकी बहन धर्मांतरण का विरोध करती थी तो उसे पीटा जाता था। पूर्व एडीजी राजीव सब्बरवाल से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि थाने वाले ऐसा कोई मामला न होना लिखकर रिपोर्ट भेज देते थे।
 

जुहेब ने आरोप लगाया कि धर्मांतरण या किसी अन्य कार्यक्रम वाले दिन मदरसे में गोवंश की बलि देते थे। आरोपियों के पास करोड़ों की संपत्ति है। इस गिरोह के तार इलाहाबाद व मुंबई तक जुड़े हैं। जुहेब ने बताया कि एसपी देहात ने उनके बयान लिए हैं। उन्होंने सच बता दिया है। उसके बहनोई ने उसकी बहन को तलाक दे दिया था।
 

ये बोले एसपी
एक महिला ने अपने परिजनों के साथ आकर फुलत मदरसे के संचालकों के बारे में कुछ आरोप लगाए हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। मदरसे के संचालक मौलाना हफीर्जुरहमान व उसके बेटे जुनेद को रिपोर्ट दर्ज होने के चलते पुलिस तलाश कर रही है। अभी दोनों मिल नहीं पाए हैं।
- अक्षय संजय महाडीक, एसपी देहात।
 

धर्मांतरण मामले के पास्टर मोनिश समेत आरोपियों का नहीं लगा सुराग 
मंसूरपुर। 5 जुलाई को जड़ौदा में धर्मांतरण प्रकरण में अभी दो आरोपी गोदाम मालिक राशिद व मंसूरपुर निवासी पास्टर मोनिश पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस को उनका सुराग नहीं लग रहा है। बता दें कि हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर गांव जडौदा के एक गोदाम से बारह महिला व पुरुषों को धर्मांतरण के आरोप में हिरासत में लिया था। 14 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया था। 12 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। सीओ खतौली रुपाली राय का कहना है कि वांछित दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

ये भी देखें...
बारिश का कहर: मुजफ्फरनगर में दर्जनों मकान गिरे, दो महिलाओं की मौत; करंट लगने से दो घोड़ों की जान गई


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed