फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Block chief's brother dies in a road accident, Cooperative Bank manager dies due to accident

Saharanpur: ब्लॉक प्रमुख के भाई की हादसे में मौत, स्कूटर का टायर फटने से जिला सहकारी बैंक प्रबंधक की जान गई

Sat, 10 May 2025 11:31 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 10 May 2025 11:31 AM IST
सार

ब्लॉक प्रमुख मेहरबान मुखिया के भाई शहजाद की कार डिवाइडर से टकरा गई। वहीं बैंक प्रबंधक स्कूटर का टायर फटने से गिरकर घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
Saharanpur: Block chief's brother dies in a road accident, Cooperative Bank manager dies due to accident
बैंक प्रबंधक राकेश कुमार सैनी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर स्थित रिमाउंट डिपो के समीप देर रात सड़क हादसे में ब्लॉक प्रमुख मेहरबान मुखिया के छोटे भाई शहजाद की मौत हो गई। शहजाद की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

 

हादसा शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे के बाद का है। बताया गया कि शहजाद देहरादून से अपने घर लौट रहे थे। रिमाउंट डिपो के पास उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गए।  स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को बैंक आते समय स्कूटर का टायर फटने से जिला सहकारी बैंक शाखा अंबेहटा के प्रबंधक राकेश कुमार सैनी (56) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार को उपचार के दौरान देहरादून के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। 
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के बल्हेडी गांव के रहने वाले राकेश कुमार सैनी वर्तमान में सहारनपुर में बेहट रोड पर रहते थे। शव को उनके पैतृक गांव बल्हेडी ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed