फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: BJP leader and wrestler Babita Phogat said Farmer with BJP Yogi gave happiness

सहारनपुर: भाजपा नेता व पहलवान बबीता फोगाट बोलीं- किसान भाजपा के साथ, योगी ने दी खुशहाली

Mon, 24 Jan 2022 11:33 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 24 Jan 2022 11:33 PM IST
सार

महानगर में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बबीता फोगाट ने कहा कि वह गांव-गांव घूमी हैं। उन्होंने देखा है कि किसानों के साथ ही हर वर्ग के लोग भाजपा के सुशासन के साथ हैं। योगी सरकार ने किसानों का गन्ना भुगतान समय पर कराया है।

विज्ञापन
Saharanpur: BJP leader and wrestler Babita Phogat said Farmer with BJP Yogi gave happiness
बबीता फोगाट - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा युवा मोर्चा की पश्चिम प्रभारी और अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट ने कहा कि किसान भाजपा के साथ हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में खुशहाली और भयमुक्त माहौल दिया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की गंगा बही है।

विज्ञापन


महानगर में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बबीता फोगाट ने कहा कि वह गांव-गांव घूमी हैं। उन्होंने देखा है कि किसानों के साथ ही हर वर्ग के लोग भाजपा के सुशासन के साथ हैं। योगी सरकार ने किसानों का गन्ना भुगतान समय पर कराया है। प्रदेश में बंद पड़ीं चीनी मिलों को चलाया गया। पूर्व की सपा सरकार में प्रदेश बिजली के संकट से जूझ रहा था। जो लोग नि:शुल्क बिजली देने की बात कर रहे हैं, वह अपने कार्यकाल में बिजली ही नहीं दे पाए।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि खराब ट्रांसफार्मर बदलने में महीने लग जाते थे, लेकिन अब दो घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदल दिया जाता है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ शीमान, क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक रीतिका शर्मा, कुनाल निझावन, सुरेश निझावन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अब बदल गए हैं दिन, किया उद्घाटन 

अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट बबीता ने कोर्ट रोड पर शहर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हवन पूजन के बाद नारियल फोड़ कर किया। यहां उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था। बहन, बेटियों की बात तो दूर की यदि कोई आदमी देर रात घर से बाहर निकलता था तो उसके परिजन चिंतित रहते थे कि वो सुरक्षित घर वापस आएगा या नहीं। पहले उत्तर प्रदेश में सड़कों के नाम पर सिर्फ गड्ढे थे। अब आज चमचमाती सड़कें हैं और यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के कारण हुआ है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने भी संबोधन किया।  इस दौरान नगर विधानसभा प्रत्याशी राजीव गुंबर, महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी, सुरेंद्र शर्मा, दिनेश सेठी, अमित गगनेजा, हेमंत अरोड़ा, केएल अरोड़ा, गुरप्रीत बग्गा, गुरभेज सिंह पेजी, गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed