सहारनपुर : भाजपा नेता के घर से 40 लाख की चोरी, परिवार के शादी में जाने के बाद नौकर ने वारदात को दिया अंजाम
- सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस ने की पड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ज्वालानगर निवासी केएल अरोड़ा भाजपा नेता और सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक के अलावा उद्यमी है। केएल अरोड़ा ने बताया कि सोमवार रात उनके भतीजे की शादी थी और पूरा परिवार शादी समारोह में गया था।
मंगलवार को सुबह के समय जब घर लौटे तो मकान का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी और लाकर के ताले टूटे पड़े मिले। सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि उनके घर के नौकर दिनेश ने रात में करीब डेढ़ बजे अलमारी और लाकर के ताले तोड़कर तीन लाख रुपये नगदी और करीब 37 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद आरोपी भाग गया।
पता लगते ही नगर कोतवाली इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड को भी बुलाकर छानबीन कराई। सीओ प्रथम चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस जल्द आरोपी को पकड़कर सामान और नकदी बरामद कर लेगी।
एक साल पहले ही नौकरी पर रखा था, पुराना नौकर भी फरार
आरोपी दिनेश नेपाल का रहने वाला है, जो केएल अरोड़ा के घर खाना बनाने का कार्य करता था। उसको एक साल पहले ही नौकरी पर रखा गया था। पुराने नौकर ने ही उसे रखवाया था, वारदात के बाद से पुराना नौकर भी फरार है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों नौकरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।