{"_id":"6a3407913b90a4e92101ecc2","slug":"saharanpur-bhim-army-national-president-vinay-ratan-seeks-security-from-the-dm-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने डीएम से मांगी सुरक्षा, चंद्रशेखर से मतभेद पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने डीएम से मांगी सुरक्षा, चंद्रशेखर से मतभेद पर कही ये बात
Thu, 18 Jun 2026 08:28 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:28 PM IST
सार
सहारनपुर निवासी विनय रतन बृहस्पतिवार को डीएम से मिले और कहा कि देवबंद में उन पर हमला हुआ, आगे भी उनकी जान को खतरा है। ऐसे में उन्होंने जिलाधिकारी से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
डीएम से मिलने पहुंचे आसपा के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगीना सांसद चंद्रशेखर से मतभेद बढ़ने के बीच भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में वह बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मिले। चंद्रशेखर के साथ मतभेद के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब घर में चार बर्तन होते हैं तो खड़कते ही हैं। चंद्रशेखर और वह साथ थे, हैं और हमेशा रहेंगे।
विज्ञापन
विनय रतन ने जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की। विनय रतन ने बताया कि कुछ समय पहले उनके ऊपर देवबंद में हमला हुआ था। तब उन्हें सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी दिया गया था, लेकिन कुछ समय बाद एसएसपी ने उसे हटा दिया। उनका कहना था कि जनपद में ही कई नेताओं को सुरक्षा दी गई है, लेकिन उन्हें नहीं, जबकि उन पर हमला हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दस दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके वीडियो में चंद्रशेखर की मुखालफत के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह आपस की बात है। कहा कि उन्होंने आजाद समाज पार्टी में भीम आर्मी की भागीदारी की बात सांसद चंद्रशेखर के सामने रखी थी। मांग थी कि पार्टी में महासचिव जैसे पदों पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए, लेकिन उन्होंने असहमति जता दी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं के सामने आना पड़ा।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह भीम आर्मी व आसपा के साथ हैं और उन्हें मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। चंद्रशेखर के साथ मनमुटाव पर उन्होंने कहा कि यह एक परिवार का मामला है, जो समय के साथ सुलझ जाएगा।
ये भी देखें...
Bijnor: नौशाद के हत्यारे चार सगे भाइयों को आजीवन कारावास, चाकू से गोदकर मारा था, सामने आई थी ये वजह
ये भी देखें...
Bijnor: नौशाद के हत्यारे चार सगे भाइयों को आजीवन कारावास, चाकू से गोदकर मारा था, सामने आई थी ये वजह