फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Actress Urmila, who sought justice for Ankita Bhandari, is missing, said this on her

Saharanpur: अंकिता भंडारी के लिए न्याय मांगने वाली अभिनेत्री उर्मिला लापता, आखिरी फेसबुक लाइव पर कही थी ये बात

Fri, 02 Jan 2026 06:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 02 Jan 2026 06:31 PM IST
सार

अंकिता भंडारी हत्याकांड में उर्मिला सनावर ने फेसबुक पर लाइव आकर भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। उर्मिला सहारनपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
Saharanpur: Actress Urmila, who sought justice for Ankita Bhandari, is missing, said this on her
फेसबुक पर लाइव आकर रोती उर्मिला और घर पर लगा नोटिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में न्याय की मांग कर रही सहारनपुर निवासी अभिनेत्री उर्मिला सनावर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। चार दिन पहले अभिनेत्री ने फेसबुक पर लाइव आकर रोते हुए अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की थी, इसके बाद से अभिनेत्री का कोई पता नहीं है। वहीं, बृहस्पतिवार देर रात हरिद्वार पुलिस ने बयान लेने के लिए उनके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन

 

अभिनेत्री उर्मिला सनावर का सहारनपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव मोहल्ला गोविंद नगर में आवास है। वह हरिद्वार जिले की ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से शादी के बाद चर्चाओं में आई थी। हालांकि अब उनके बीच विवाद चल रहा है। अब उर्मिला उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में न्याय दिलाने के लिए सामने आईं। अभिनेत्री ने इस हत्याकांड में भाजपा नेताओं के हाथ होने का आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में 29 दिसंबर को उर्मिला अपनी फेसबुक पर लाइव आई थी। वीडियो में वह एक ऑटो से कहीं जाती दिख रही थीं, जो रोते हुए कह रही थी कि उत्तराखंड पुलिस मुझे निशाना बना रही है। मेरी जान को खतरा है। उत्तराखंड की जनता को इस पूरे मामले में सच समझना चाहिए। चुप नहीं बैठना चाहिए। उस बेटी की हाय तुम्हें लगेगी, तुम्हारा सर्वनाश होगा। 
 
विज्ञापन

इस वीडियो के आने के बाद उर्मिला का कोई सुराग नहीं लगा है। सभी मोबाइल नंबर बंद हैं। सहारनपुर वाले घर पर ताला है। उर्मिला कहां है, यह किसी को पता नहीं है। अभिनेत्री की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं। उनकी जांच शुरू हो गई है। इस संबंध में हरिद्वार पुलिस ने उर्मिला के गोविंद नगर आवास पर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया है। इसमें बयान और उपलब्ध साक्ष्यों सहित बुलाया है।
 

चार अलग-अलग थानों में दर्ज हैं प्राथमिकी
बताया जा रहा है कि उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार जिले के अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज हैं। इन मामलों की जांच चल रही है। वहीं, भाजपा नेत्री आरती गौड़ ने देहरादून में उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा रखी है।

कई टीवी सीरियल में कर चुकीं काम
उर्मिला सनावर कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। फिलहाल उनके पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है। पिछले करीब दो साल से वह चर्चाओं में हैं। कुछ समय पहले मुंबई की एक अन्य अभिनेत्री ने जिले के एक भाजपा नेता पर संगीन आरोप लगाए थे। उस मामले में भी उर्मिला सनावर ने कई बार दूसरी अभिनेत्री के पक्ष में वीडियो बनाए थे।

ये भी देखें...
Meerut: युवक ने अपनी गर्दन में चाकू घोंपकर किया सुसाइड, किडनी और लिवर की बीमारी से था परेशान


 

पुलिस ने कोर्ट से लिया उर्मिला के खिलाफ गैर जमानती वारंट
हरिद्वार। अंकिता हत्याकांड से जुड़े चर्चित ऑडियो-वीडियो क्लिप और ब्लैकमेलिंग के मामलों में फंसी सहारनपुर निवासी अभिनेत्री व पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हरिद्वार पुलिस ने अब उनके खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया है। रानीपुर कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ज्वालापुर पुलिस भी अपने स्तर से वारंट लेने की प्रक्रिया में जुट गई है।
 

गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उर्मिला और पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का दावा है कि दोनों ही आरोपी लंबे समय से जांच से बच रहे हैं और नोटिस के बावजूद थाने में पेश नहीं हुए। माना जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी किसी भी समय हो सकती है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उर्मिला के खिलाफ दर्ज दो मुकदमे उस वायरल ऑडियो क्लिप से संबंधित हैं, जिसमें वह पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ सह आरोपी हैं। इसके अलावा वर्ष 2025 में सुरेश राठौर की पुत्री ने रानीपुर कोतवाली में उनके खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया था। यही नहीं, एक अन्य ब्लैकमेलिंग प्रकरण में भी उर्मिला वांछित हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed