{"_id":"674d49d204d32fb574043211","slug":"saharanpur-accused-of-stopping-ghudchadi-of-dalit-family-accused-said-allegation-is-completely-wrong-2024-12-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: दलित परिवार ने कहा- रोक दी हमारी घुड़चढ़ी... दूसरे धर्म के आरोपी बोले- इल्जाम सरासर गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: दलित परिवार ने कहा- रोक दी हमारी घुड़चढ़ी... दूसरे धर्म के आरोपी बोले- इल्जाम सरासर गलत
Mon, 02 Dec 2024 11:18 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:18 AM IST
सार
गांव छछरोली के एक परिवार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पहले आरोपों की जांच की जाएगी। उसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव छछरौली में दलित परिवार ने मुस्लिम समाज के कुछ लोगों पर मकानों के सामने निकाली जा रही घुड़चढ़ी रुकवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनका डीजे भी बंद करा दिया गया। पीड़ित पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
नानौता थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी नाथीराम ने तहरीर देकर बताया कि 27 नवंबर को उसके बेटे मनोज की शादी समारोह के अंतर्गत रात में रिश्तेदारों व परिजन मिलकर घुड़चढ़ी निकाल रहे थे। जैसे ही गांव में मुस्लिम समाज के लोगों के घरों के आगे पहुंचे तो छह युवकों ने घुड़चढ़ी रुकवा दी। उन्होंने डीजे बंद करा दिया और अपने मकानों के आगे से निकलने से भी मना कर दिया। हालांकि वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप लगाया कि शनिवार को शादी के बाद रस्म निभाते हुए परिजन ढोल बाजे के साथ देव स्थान पर जा रहे थे। तब भी रास्ते में आरोपियों ने फिर से ढोल बंद करवा दिया। विरोध करने पर उसके बेटे सहित उस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। बचाव में आई परिवार की महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई।
उधर, मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि उनके घर में बीमार बुजुर्ग है, जिस कारण उन्होंने डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा था। इस तरह से बेबुनियाद आरोप लगाना गलत है।
उधर, मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि उनके घर में बीमार बुजुर्ग है, जिस कारण उन्होंने डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा था। इस तरह से बेबुनियाद आरोप लगाना गलत है।
ये बोले एसपी
मामला कई दिन पुराना है। शिकायतकर्ता आकर मिले थे। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद जो उचित होगा, वो ही कार्रवाई होगी।
- सागर जैन, एसपी देहात
मामला कई दिन पुराना है। शिकायतकर्ता आकर मिले थे। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद जो उचित होगा, वो ही कार्रवाई होगी।
- सागर जैन, एसपी देहात