फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: accused couple said that they had kidnapped Sita because she looked cute

UP : बेटी की चाह में उठाया ऐसा कदम, अफसर भी हैरान, नम आंखों से बोली मां, हमारा तो खत्म हो गया था सबकुछ

Wed, 31 Jan 2024 12:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Jan 2024 12:08 AM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर पुलिस ने तीन माह की बच्ची का अपहरण करने वाले दंपती को अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार दंपती ने पूछताछ में कहा कि सायना प्यारी लगती थी, इसलिए अपहरण किया था। उधर, बच्ची की मां ने नम आंखों से कहा कि हमारा तो सबकुछ खत्म हो गया था।

विज्ञापन
Saharanpur: accused couple said that they had kidnapped Sita because she looked cute
आरोपी दंपती गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के बेहट में तीन माह की सायना का अपहरण करने वाला दंपती कई दिनों से मासूम को अगवा करने की प्लानिंग बनाए हुए था। पुलिस की पूछताछ में दंपती ने बोला कि महक की बेटी उनको प्यारी लगती थी और उनको बेटी की चाह थी। इसलिए उन्होंने सायना का अपहरण किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी दंपती ने यह खुलासा किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी मुस्कान और उसके पति वक्कार अहमद निवासी 62 फुटा रोड मोहल्ला धोबीवाला को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांव रीढी मोहिद्दीनपुर निवासी महक पत्नी मुत्तलिब की तीन माह की बेटी सायना का अपहरण करने की प्लानिंग वह काफी समय से बना रहे थे। इसलिए उन्होंने महक और उसके पति से जान-पहचान बढ़ाई। उनके दो बेटे हैं, लेकिन वह एक बेटी भी चाहते थे। इसलिए सायना का अपहरण कर लिया।

विज्ञापन

नम आंखों से बोली मां, हमारा तो सबकुछ खत्म हो गया था
बच्ची की मां महक और मुत्तलिब की इकलौती पुत्री है। अपहरण के बाद पीड़ित दंपती सदमे आ गया था और चार घंटे उनका रोक-रोककर बुरा हाल था। महक बोली कि हमारा तो सबकुछ खत्म हो गया था। मुस्कान पर वह पूरा यकीन करती थी, लेकिन उसने विश्वास घात किया।

यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस

यह था मामला
रविवार की रात मु़स्कान सायना को कपड़े दिलाने के बहाने से उसके घर से महक के साथ बाजार ले गई थी। उसने कहा था कि सायना के कपड़ों के रुपये उसका पति वक्कार देगा। उसने महक को वक्कार से रुपये लेने के लिए टेंपो में बैठाकर बेहट से शहर की तरफ भेज दिया था। इधर से वक्कार बेहट पहुंच गया और दोनों सायना को लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने चार घंटे बाद बच्ची को बरामद कर आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed