फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Accident: woman crushed to death by truck, daughter and son-in-law injured

Saharanpur: दिन निकलते ही हादसा, महिला की ट्रक से कुचलकर मौत, बेटी व दामाद गंभीर

Tue, 04 Jul 2023 12:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Jul 2023 12:06 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र में आज सुबह हुए सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी व दामाद घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
Saharanpur Accident: woman crushed to death by truck, daughter and son-in-law injured
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार सुबह दाऊदपुरा-पानसर संपर्क सड़क मार्ग पर सामान से लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी व दामाद गंभीर घायल हुए हैं। हादसे के जिम्मेदार ट्रक को कब्जे में ले लिया और घायलों को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह साढे नौ बजे हुआ। देवबंद थाना क्षेत्र के गांव भायला निवासी मिंटू (35) पुत्र रमेश अपनी पत्नी मीनाक्षी (33) व सास सलेलता(52) पत्नी केहर सिंह निवासी गांव नवादा थाना रामपुर मनिहारान के साथ कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पानसर में रिश्तेदारी में जा रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder In Meerut: गर्भवती की निर्मम हत्या, कोख में पल रहे बच्चे का भी नहीं आया खयाल

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही वह दाऊदपुरा-पानसर संपर्क सड़क मार्ग पर पहुंचे तो उनकी बाइक में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे।

हादसे में सलेलता की ट्रक से कुचले जाने पर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिंटू व मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बेहट में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे के जिम्मेदार ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed