{"_id":"64e85b38d11d0c0274068756","slug":"saharanpur-accident-one-more-body-found-in-the-river-till-now-death-of-10-peoples-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर हादसा: नदी में सौरभ का भी शव मिला, मृतकों की संख्या हुई 10, गांव में हर तरफ पसरा है मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर हादसा: नदी में सौरभ का भी शव मिला, मृतकों की संख्या हुई 10, गांव में हर तरफ पसरा है मातम
Fri, 25 Aug 2023 01:12 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:12 PM IST
सार
Saharanpur Accident : नदी में सौरभ का भी शव मिला है। अब मृतकों की संख्या 10 हो गई है। उधर, 10 लोगों की मौत होने से गांव में हर तरफ मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
नदी में एक और शव मिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर में नदी में बहे 12 वर्षीय किशोर सौरभ पुत्र धर्मवीर का शव मिल गया है। हादसे में मृतक श्रद्धालुओं की संख्या 10 हो गई है। वहीं, गांव में 10 लोगों की मौत होने से हर तरफ मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नदी से पांच श्रद्धालुओं बालेली निवासी किरण (35) पत्नी धर्मवीर, एकता (14) पुत्री धर्मवीर, अक्षय कुमार (22) पुत्र महिपाल, नीतीश कुमार (7) पुत्र राहुल, और कामनी उर्फ मिस्टी (8) पुत्री पवन कुमार के शव नदी से मिले थे। हादसे के समय चार श्रद्धालुओं मंगलेश (55), पाेती आदिति (तीन), टीना (13), सुलोचना (58) की मौके पर मौत हो गई थी। उधर, बालावाली बालेली गांव में कोहराम मचा है। पूरा गांव शोक में डूबा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रुला देंगी तस्वीरें: नौ चिताएं जलती देख रो पड़ा पूरा गांव, घरों के चूल्हे पड़े ठंडे, सदमे में परिजन
विज्ञापन
जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव बालावाली उर्फ बालेली गांव से बागड़ जाने से पूर्व बुधवार की शाम ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से रिश्तेदारी में गांव रंडौल जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव बोदंकी के पास पहुंचे तो बरसात की वजह से ढ़मोला नदी के रपटे पर पानी अधिक होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो पलट गई थी।
यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंट को लेकर सामने आया बड़ा सच, पाकिस्तान में बैठकर कर रहा ये हरकत, SP बोले- आरोपी जल्द होंगे अरेस्ट