फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Accident in camp of Van Gurjars, child died while extracting brass from a missed bomb

Saharanpur: वन गुर्जरों के डेरे में हादसा, मिस्ड बम से पीतल निकालते हुए एक बच्चे की दर्दनाक मौत

Wed, 13 Dec 2023 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Dec 2023 01:30 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद में बुधवार सुबह वन गुर्जरों के डेरे में हुए दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व एसडीएम मौके पर पहुंचे हैं। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Accident in camp of Van Gurjars, child died while extracting brass from a missed bomb
मौके पर मौजूद पुलिस व एकत्र हुए लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां कोतवाली मिर्जापुर के एक गांव में रह रहे वन गुर्जरों के डेरे पर आर्मी के मिस बम से पीतल निकालते हुए एक  बच्चे की मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही एसडीएम दीपक कुमार एवम सीओ शशिकांत शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को पीएम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


हादसा बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे गांव शाहपुर गाड़ा में गांव ड़ाड़ल-हिंदूवाला मार्ग  पर रह रहे वन गुर्जरों के डेरे पर हुआ।इस गांव में काफी समय से वन गुर्जर रह रहे है।

विज्ञापन

सेना की फायरिंग के दौरान मिस हुए बम कई बार जंगल में पड़े मिल जाते हैं। ऐसे ही एक मिस बम को मंगलवार सुबह हनीफ पुत्र तालिब शिवालिक के जंगल से ले आया था। 

बम से पीतल निकालने के लालच में बुधवार सुबह बम को तोड़ा तो बहुत जोर से धमाका हुआ और बच्चे के शरीर के चीथड़े उड़ गए।

धमाका इतना जबरदस्त था कि उनके घर में बंधी भैंस भी घायल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी इकट्ठे हो गए। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर एसडीएम दीपक कुमार सीओ शशिकांत शर्मा व कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन की जा रही है। अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed