फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A young man's body was found soaked in blood in a field, could not be identified

Saharanpur: खेत में मिला युवक का लहूलुहान शव, पास ही पड़ा था बैग, हत्या की आशंका, नहीं हुई पहचान

Wed, 23 Oct 2024 11:25 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 23 Oct 2024 11:25 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में आसनवाली गांव में एक युवक का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। फाॅरेंसिक टीम ने भी माैके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। युवक की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई गई है। माैके से युवक का बैग भी मिला है। टीम जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Saharanpur: A young man's body was found soaked in blood in a field, could not be identified
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर देहात कोतवाली के आसनवाली गांव में पेट्रोल पंप के सामने युवक का शव मिला है। युवक के मुंह और नाक से खून आ रहा है। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। अभी शव की पहचान नहीं हुई है। पुलिस और फॉरेंसिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह करीब सात बजे की है। आसनवाली गांव के लोग रोज की तरह खेतों पर जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के सामने खेत में युवक को पड़ा देखा। जिसके मुंह और नाक से खून आ रहा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कैसीनो संचालक भाजपा नेता गिरफ्तार, आते थे हाईप्रोफाइल, एक लाख रुपये था प्रवेश शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर पुलिस और फॉरेंसिंग टीम ने जांच की। युवक की उम्र 30 साल लग रही है। जिसने जींस और शर्ट पहनी हुई है। शव के पास से बैग भी मिला है, जिसमें कुछ  कपड़े और 1200 रुपये मिले है। इसके साथ ही बैग से शराब का पव्वा भी मिला है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के लोग हत्या की आशंका जता रहे है। उनका कहना है कि ऐसा लग रहा है कि शव को कहीं और जगह से लाकर यहां डाला गया हो। पुलिस पहचान करने में जुटी है। सीओ द्वितीय मुनीश चंद ने बताया कि शव की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed