मेरठ के होटल हारमनी इन में कैसीनो चलाने वाले होटल मालिक भाजपा नेता मेरठ महानगर के पूर्व कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा समेत पंद्रह लोगों के खिलाफ नौचंदी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नवीन अरोड़ा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी का मेडिकल कराने के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये के काॅइन और चिप्स भी बरामद किए है।
2 of 7
मेरठ में कैसीनो पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर निवासी भाजपा नेता नवीन अरोड़ा का गढ़ रोड पर हारमनी इन होटल है। इसमें राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा और अमित चांदना की साझेदारी है। पांचों हिस्सेदार होटल में काफी दिनों से अवैध तरीके से कैसीनो का संचालन करा रहे थे।
3 of 7
मेरठ में कैसीनो पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की रात होटल में शहर और दिल्ली तथा गाजियाबाद के रईसजादे कैसीनो खेलने आए हुए थे। सूचना लीक होने की वजह से कैसीनो पर दांव लगा रहे सभी लोग भागने लगे। पुलिस ने छह युवतियों समेत 21 लोगों को पकड़ा था।
4 of 7
मेरठ में कैसीनो पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
युवतियां मुंबई की मॉडल बताई गईं हैं। लेकिन बाद में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार की तहरीर पर नौचंदी पुलिस ने नवीन अरोड़ा, राकेश, मोहित, गौरव कंसल, राजकुमार, राजीव गुलाटी, संजय अरोड़ा, देवेंद्र पाल सेठी, राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा, अमित चांदना, रजत सिंह, हिमांशु, मैनेजर आदिल खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आठ आरोपी नवीन अरोड़ा, राजीव, राजकुमार, राकेश, संजय, मोहित, देवेंद्र और गौरव को गिरफ्तार किया।
5 of 7
मेरठ में कैसीनो
- फोटो : अमर उजाला
रात को छोड़ा, फटकार लगी तो सुबह फिर बुलाया
नवीन अरोड़ा समेत आठ आरोपियों को सोमवार रात पुलिस ने पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया था। जब फटकार लगी तो सभी को पूछताछ करने के बहाने मंगलवार को बुलाकर कार्रवाई की गई।