फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A tractor-trolley full of mining material crushed brother-in-law and sister-in-law, sister-in-law

Saharanpur: खनन से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाकर देवर-भाभी को कुचला, भाभी की मौत, इस बात पर हुआ था विवाद

Sat, 14 Dec 2024 11:09 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 14 Dec 2024 11:09 AM IST
सार


- खंडजे पर पड़ी पानी देने की प्लास्टिक की नाल पर ट्रैक्टर चढ़ाने को लेकर हुआ था विवाद
- कोतवाली के टाबर-मंधौर मार्ग पर सरदार चरण सिंह के डेरे पर घटी घटना

विज्ञापन
Saharanpur: A tractor-trolley full of mining material crushed brother-in-law and sister-in-law, sister-in-law
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के नकुड़ में कोतवाली क्षेत्र में आपसी संघर्ष में एक महिला की माैत हो गई। यहां टाबर-मंधौर मार्ग स्थित सरदार चरण सिंह के डेरे के पास खंडजे पर पड़ी पानी की प्लास्टिक नाल के ऊपर से ट्रैक्टर चढ़ाने से मना करने पर खनन माफिया ने देवर-भाभी को ट्रैक्टर ट्राॅली चढ़ाकर कुचल दिया। इससे भाभी की मौके पर मौत हो गई, जबकि देवर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वारदात के बाद खनन माफिया खनिज से भरे दोनो ट्रैक्टर ट्रालियों सहित मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ। डेरे के पास लाड्डी पुत्र जयदेव अपने खेत में प्लास्टिक की नाल से पानी दे रहा था। नाल खडंजे के ऊपर से डाली गई थी। इसी दौरान यमुना नदी से अवैध खनन करके दो ट्रैक्टर ट्रालियों में खनिज ला रहे माफिया को लाड्डी ने नाल के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने से रोका तो उनमें कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sunil Pal & Mushtaq Khan Kidnapping: फिल्म इंडस्ट्री के 10 कलाकारों से फिरौती वसूली, शक्ति कपूर थे अगला टारगेट

विज्ञापन
विज्ञापन

खनन माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाया
शोर शराबा सुनकर लाड्डी का चाचा सुखविंद्र पुत्र चरण सिंह और उसकी मां सुरेंद्र कौर (55) भी मौके पर आ गई। इसी दौरान बात बढ़ने पर खनन माफिया ने अचानक से दोनों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसमें सुरेंद्र कौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुखविंद्र की टांगों पर पहिए उतरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंचे सीओ एसएन वैभव पांडेय और कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी ली। शव का पंचनामा भर कब्जे में लेते हुए घायल सुखविंद्र को जिला अस्पताल भर्ती कराया। सीओ ने बताया कि मौके से फरार हुए ट्रैक्टर चालकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed