फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A girl student riding a bicycle to take her exam died after being hit by a truck

Saharanpur: परीक्षा देने जा रही साइकिल सवार छात्रा की दर्दनाक माैत, ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा

Sat, 11 Jan 2025 11:36 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 11 Jan 2025 11:36 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में घर से परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक माैत हो गई।

विज्ञापन
Saharanpur: A girl student riding a bicycle to take her exam died after being hit by a truck
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नानौता में घर से परीक्षा देने साइकिल पर जा रही कक्षा 10 की छात्रा की ट्रक की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव पांडोखेड़ी निवासी मुस्कान (15) पुत्री भगवत नगर के किसान सेवक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी।

विज्ञापन


शनिवार को उसका पेपर था। वह अपनी सहेली रिया के साथ अलग-अलग साइकिलों पर गांव से कॉलेज के लिए निकली थी। सुबह नौ बजे जैसे ही वह गांव के संपर्क मार्ग से दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर चढ़ी तो सहारनपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को चालक सहित कब्जे में लेते हुए छात्रा के शव को सीएचसी भिजवाया। जहां पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें शांत किया। पुलिस ने बताया कि ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed