{"_id":"6187e1cf70b8ae5d3b42cd64","slug":"saharanpur-a-girl-resident-of-nanauta-died-after-she-jumped-from-a-water-tank-reasons-not-known","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: नानौता में युवती ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर की आत्महत्या, कारणों का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: नानौता में युवती ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर की आत्महत्या, कारणों का पता नहीं
Sun, 07 Nov 2021 07:56 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 07 Nov 2021 07:56 PM IST
सार
नानौता कस्बे में एक युवती एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में काम करती थी। वह रविवार सुबह अल्ट्रासाउंड सेंटर के लिए निकली थी। युवती ने दोपहर लगभग तीन बजे नगर में ही स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर ऊपर से छलांग लगा दी। इससे थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल पर लगी परिजनों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नानौता कस्बे में रविवार सुबह 22 वर्षीय एक युवती ने पानी की टंकी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
नानौता कस्बे में एक युवती एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में काम करती थी। वह रविवार सुबह अल्ट्रासाउंड सेंटर के लिए निकली थी। युवती ने दोपहर लगभग तीन बजे नगर में ही स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर ऊपर से छलांग लगा दी। इससे थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने लड़की के परिजनों को सूचित करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। घटना के बाद लड़की के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन