{"_id":"6744670d3a1101cf49050f66","slug":"saharanpur-23-year-old-girl-murdered-body-packed-in-a-sack-and-thrown-in-the-canal-2024-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: 23 साल की युवती की हत्या, बोरे में बंद करके नहर में फेंक दी लाश, अंगूठी और कड़ा खोलेगा राज...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: 23 साल की युवती की हत्या, बोरे में बंद करके नहर में फेंक दी लाश, अंगूठी और कड़ा खोलेगा राज...
Mon, 25 Nov 2024 05:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:31 PM IST
सार
युवती के शरीर पर चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था। पुलिस का कहना है कि किसी करीबी ने ही वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नानौता के भोजपुर-तिलफरा ऐनाबाद नहर में युवती का शव बोरे में बंद पड़ा मिला। हत्या कर शव फेंका गया है। मृतका के शरीर पर मामूली चोट के निशान है। आशंका जताई जा रही है कि युवती आसपास के किसी गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर नहर की पटरी पर होमगार्ड गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने नहर के अंदर एक बोरा पड़ा देखा। सूचना पर थाना प्रभारी सचिन पुनिया टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने बोरे को खोलकर देखा, तो उसके अंदर करीब 23 वर्षीय युवती का शव था। मृतका ने नेवी ब्लू रंग की ऊनी कुर्ती और लाल रंग का ऊनी पजामा पहना हुआ था। बाएं हाथ की उंगली में अंगूठी तथा दाएं हाथ में कड़ा था। मृतका की ढोड़ी पर चोट के निशान थे और नाक से खून निकला हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में आया कि युवती आसपास के किसी गांव की रहने वाली है, जिसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। सीओ गंगोह रूचि गुप्ता ने भी मौका मुआयना किया। जिस नहर में शव फेंका गया, वह पिछले एक माह से सूखी है। एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पहचान का प्रयास किया जा रहा है।