फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 10th class student lost Rs 50 in a cricket match, 7 friends did this by taking him to the field

Saharanpur: क्रिकेट मैच में 50 रुपये हार गया 10वीं का छात्र, सात दोस्तों ने खेत में ले जाकर किया ये काम

Mon, 21 Jul 2025 07:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 21 Jul 2025 07:55 PM IST
सार

रामपुर मनिहारान निवासी छात्र तुरंत 50 रुपये नहीं दे पाया तो सात आरोपियों ने उसके साथ यौन हिंसा की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Saharanpur: 10th class student lost Rs 50 in a cricket match, 7 friends did this by taking him to the field
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर मनिहारान में 10वीं कक्षा के छात्र के साथ खेत में ले जाकर सात दोस्तों ने यौन हिंसा की। छात्र ने क्रिकेट मैच में 50 रुपये लगाए थे, जो हार गया था। रुपये नहीं देने पर दोस्तों ने यौन हिंसा करते हुए वीडियो बनाया। पुलिस ने सात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

कस्बा निवासी पीड़ित के पिता ने तहरीर देकर बताया कि बेटा मोहल्ले के कुछ युवकों के साथ क्रिकेट खेलने जाता था। करीब एक महीने पहले क्रिकेट मैच में उसने 50 रुपये लगाए थे। मगर मैच नहीं जीत पाया था। हार के बाद उसके बेटे से युवकों ने रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर उसे खेत में ले गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि यहां उसके साथ मारपीट कर यौन हिंसा की। एक आरोपी ने हाथ-पैर पकड़े, जबकि दूसरे ने मुंह दबाया। इसी दौरान आरोपियों ने वीडियो बनाया। कुछ दिन बाद आरोपियों ने अपनी टीम के अन्य साथियों को भी वीडियो भेज दिया। सब जगह वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों के डर व शोषण से बेटा तनाव में है। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस कर लिया है।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी सिटी
मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने सात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पीड़ित छात्र के मोहल्ले के रहने वाले हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी

ये भी देखें...
Saharanpur: भाई ने ही हड़प ली करोड़ों की जमीन, पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के बेटे सहित 32 पर केस    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed