फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Safai karamcharis will take to the streets if there is a fire on the job

Saharanpur News: नौकरी पर आंच आई तो सड़कों पर उतरेंगे सफाई कर्मचारी

Thu, 23 Feb 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Feb 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Safai karamcharis will take to the streets if there is a fire on the job
सहारनपुर। राष्ट्रीय दलित पिछड़ा भारत संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक भी कर्मचारी की नौकरी पर आंच आई तो संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा। उक्त मामले में संगठन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त गजल भारद्वाज से मिलने नगर निगम पहुंचा था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिरसवाल और प्रदेश अध्यक्ष राहुल वाल्मीकि ने कहा कि अपने पिता या पति के स्थान पर नौकरी कर रहे कर्मचारियों की नियुक्तियों को शासन ने अवैध करार दिया है। नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर उक्त नियुक्तियों को निरस्त करने के आदेश दिए हैं, जबकि उक्त सभी कर्मचारी 25 से 30 साल से सेवा में हैं। ऐसे कर्मचारियों की संख्या 100 से अधिक है। यदि किसी कर्मचारी की नौकरी जाती है तो उसके साथ ही उसका परिवार भी भुुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा। यह उनके साथ नाइंसाफी होगी। यदि नियुक्तियों को निरस्त किया जाता है तो प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी संगठन के साथ मिलकर सड़कों पर उतरने का काम करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ठेके पर काम करने वाले सफाईकर्मियों के लिए समान कार्य समान वेतन की मांग की। उन्होंने सफाईकर्मियों को समय से वर्दी दिए जाने तथा समय समय पर चिकित्सा जांच जैसी सुविधाएं देने की मांग की। राधेश्याम, बबलू बहौत, कुलदीप राजवंश, अनुज, सुरजीत, अमित कुमार, नरेश प्रेमी, विजय कुमार, प्रमोद, विक्रांत, प्रवेज कुरैशी, अकरम पठान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed