फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Running a bulldozer on farmers is reprehensible, BKU will protest

Saharanpur News: किसानों पर बुलडोजर चलाना निंदनीय, विरोध करेगी भाकियू

Wed, 11 Jun 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Running a bulldozer on farmers is reprehensible, BKU will protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छुटमलपुर। कलसी में चल रहे किसानों के धरने को बलपूर्वक खत्म कराने की भाकियू ने कड़े शब्दों में निंदा की है। यूनियन के राष्ट्रीय सचिव विनय चौधरी ने कहा कि योगीराज में माफिया पर चलने वाला बुलडोजर अब किसानों पर चल रहा है यह स्थिति बेहद खराब और निंदनीय है। यूनियन पूरी ताकत से इस दमनकारी नीति का विरोध करेगी।
राष्ट्रीय सचिव विनय चौधरी ने कहा कि तीतरों के कलसी में किसान शांतिपूर्वक तरीके से टेंट लगा कर अपना धरना दे रहे थे। जिस तरह से बुलडोजर ले जा कर टेंट को ध्वस्त कराया गया है वह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यह सामंतवादी नीति है जिसका किसान एकजुट होकर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से इस मुद्दे पर बात कर अगली रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

किसानों को उनकी जमीनों का मुआवजा दिलाने के लिए यूनियन उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है। पश्चिमी उप्र प्रवक्ता चौधरी रघुबीर सिंह ने कहा कि प्रशासन जितना बल प्रयोग धरना प्रदर्शन समाप्त कराने में कर रहा है यदि उतना प्रयास किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा दिलाने का कर लेता तो यह हालात पैदा ही नहीं होते। उन्होंने कहा कि सरकार के इस तरह से बल प्रयोग करने का विरोध किसान बिरादरी आगामी चुनावों में दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed