{"_id":"6546996e463d59afcd0dbdde","slug":"rules-in-violation-lives-at-risk-still-not-paying-attention-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-12581-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ताक पर नियम, जोखिम में जान, फिर भी नहीं दे रहे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ताक पर नियम, जोखिम में जान, फिर भी नहीं दे रहे ध्यान
Sun, 05 Nov 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। इन दिनों यातायात माह चल रहा है। सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। नागरिक तीन से चार सवारी, बिना हेलमेट, तेज रफ्तार के साथ दुपहिया वाहन दौड़ा रहे हैं।
एक नवंबर से यातायात माह शुरुआत हुई। इसके तहत यातायात और थाना पुलिस द्वारा सड़कों व प्रत्येक चौराहे पर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान भी काटे जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। शनिवार को अमर उजाला ने महानगर के दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, अंबाला रोड, देहरादून रोड, सर्किट हाऊस रोड की स्थिति देखी तो कहीं दुपहिया वाहन पर तीन से चार लोग बैठे हुए नजर आए तो कहीं लोग बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए दिखे। इतना ही नहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेज रफ्तार से भी दुपहिया और चौपहिया वाहनों को बिना सीट बेल्ट लगाए लोग दौड़ाते हुए नजर आए। ट्रैफिक सिग्नलों के नियमों का भी उल्लंघन होता दिखा।
13 की जा चुकी जान, 27 गंभीर घायल
जिले में सड़क दुर्घटनाओं में एक माह में 13 लोगों की जान गई है, जबकि 27 लोग गंभीर घायल हुए हैं। कई लोगों की मौत हेलमेट न लगाने और तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने की वजह से हुई है।
विज्ञापन
कैमरे भी कर रहे चालान
यातायात पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा सीसीटीवी के जरिए भी ऑटोमैटिक चालान हो रहे हैं। बीते दस दिन 3521 चालान हो चुके हैं। इसके बाद भी लोग मनमानी कर रहे हैं।
यातायात माह के तहत लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान भी काटे जा रहे हैं। नागरिकों भी चाहिए कि वह नियमों का पालन कर दुर्घटनाएं रोकने को पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
-- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी ट्रैफिक