फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rule of law in the state: Bhupendra Singh

प्रदेश में कानून का राज : भूपेंद्र सिंह

Mon, 17 Apr 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rule of law in the state: Bhupendra Singh
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। सरकार ने गुंडाराज खत्म किया है, जो भी घटनाएं हुई हैं, उनको लेकर भी सरकार गंभीर है।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में चुनाव संचालन समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि प्रत्याशियों को जिताने के लिए जुट जाएं। सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं। किसी तरह की कोई कमी न छोड़ी जाए। विपक्ष भ्रम फैलाने में लगा है।
विज्ञापन


वहीं, मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। हमारी सरकार ने पिछले छह साल में गुंडागर्दी खत्म की है, प्रयागराज की घटना को लेकर सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री ने इसकी जांच के आदेश भी दिए है। अपराध में कमी आई है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, राज्यमंत्री बृजेश सिंह, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, प्रदेश मंत्री डाक्टर चंद्रमोहन, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed