फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ruckus in college in protest against shaving of beard, student raised religious slogan

Saharanpur News: दाढ़ी कटवाने के विरोध में कॉलेज में हंगामा, छात्रा ने लगाया धार्मिक नारा

Thu, 08 May 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 08 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in college in protest against shaving of beard, student raised religious slogan
मदर टेरेसा स्कूल में पुलिस से उलझते बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता। श्रोत वीडियो ग्रैब
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। दिल्ली रोड स्थित मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज में छात्रों के दाढ़ी कटवाने, तिलक हटवाने और कलवा खुलवाने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। कॉलेज से छात्रों को निष्कासित किए जाने का आरोप लगाया। हंगामे के दौरान कॉलेज की एक छात्रा ने धार्मिक नारा लगा दिया। इस पर हिंदू संगठन कार्यकर्ता और भड़क गए। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल में मेरठ प्रांत के बलोपासना प्रमुख हरीश कौशिक, विहिप जिला प्रमुख दिग्विजय पंडित आदि कार्यकर्ता मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज पहुंचे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कॉलेज के एक शिक्षक ने छात्रों को दाढ़ी कटवाने, तिलक हटवाने और कलावा खोलने के लिए कहा। इसका छात्रों ने विरोध किया तो उन्हें कॉलेज से निष्कासित कर दिया। इसी के चलते बुधवार को हिंदू संगठनों ने कॉलेज में हंगामा किया। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को शांत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस कार्यकर्ताओं को समझा ही रही थी कि इसी दौरान वहां मौजूद एक छात्रा ने धार्मिक नारा लगा दिया, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। छात्रा के धार्मिक नारा लगाने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बिफर गए। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन से छात्रा को निष्कासित करने की मांग की। कॉलेज में घंटों हंगामा चला। पुलिस ने समझा-बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। तक जाकर वह वापस लौटे। इस दौरान पावन कौशिक, पंकज, विनीत चौधरी, आकाश चौधरी, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
यह बोले प्रबंधक
कॉलेज प्रबंधक एसएस राणा का कहना है कि छात्रों के दाढ़ी कटवाकर कॉलेज में आने का नियम है, जो छात्र दाढ़ी में आए थे, उन्हें दो दिन पहले नोटिस जारी किया गया था। कॉलेज में छात्रा ने धार्मिक नारा नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed