{"_id":"67fd5e76f156b9b6150e0d8f","slug":"rubab-who-was-battling-for-her-life-died-in-the-hospital-after-10-days-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-147154-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिंदगी के लिए जूझ रही रूवाब की 10 दिन बाद अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिंदगी के लिए जूझ रही रूवाब की 10 दिन बाद अस्पताल में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। गांव नोजंली उर्फ दनियालपुर में दो पक्षों में हुए संघर्ष के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई रूवाब उर्फ हुमायसा (8) पुत्री कुर्बान की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा था।
बता दें, कि पांच अप्रैल को गांव नोजंली में एक परचून की दुकान पर बच्चों की कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले थे। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ था। इसमें शहजाद उर्फ भूरा, सोयब, नाजिम, सिदरा एवं फजली घायल हो गए थे। इसी दौरान रास्ते से जा रही रूवाब उर्फ हुमायसा के सिर में पाइप लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे परिजनों द्वारा पहले सीएचसी फिर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था।
हालत गंभीर होने के कारण उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। रविवार रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल के चाचा की तहरीर पर नाजिम, फरमान, कामिल, अमजद, जुनैद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए फरमान व नाजिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि बाकि आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर चल रहे हैं। सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि रूवाब की मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ाते हुए कार्रवाई की जाएगी।