फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RTO did not even know, plots got allotted

आरटीओ को भनक तक न लगी, भूखंड हो गए आवंटित

Sat, 12 Dec 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
RTO did not even know, plots got allotted
टीपीनगर में आरटीओ कार्यालय के पीछे का वह भूखंड जो आवंटित कर दिया गया। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित टीपी नगर में विकास प्राधिकरण ने ऐसे भूखंडों का आवंटन कर दिया जो संभागीय परिवहन विभाग के लिए छोड़े गए थे और आरटीओ को इसकी भनक तक नहीं लगी। इन भूखंडों का प्रयोग वाहन चलाने के प्रशिक्षण केंद्र और फिटनेस परीक्षण जैैसे कार्यों के लिए प्रस्तावित था। आवंटन मामले में प्राधिकरण के अफसर तर्क दे रहे हैं कि परिवहन विभाग की ओर से कोई आपत्ति नहीं की गई। वहीं, परिवहन विभाग के अफसर अब तक इससे अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, ट्रांसपोर्ट कारोबार को शहर से बाहर ले जाने के लिए टीपीनगर बसाया गया था। इसमें छोटे, मध्यम और बड़े स्तर के 2000 से अधिक भूखंड शामिल हैं। यहां ट्रांसपोर्टरों को उनकी जरूरत के हिसाब से भूखंड आवंटित किए गए। यह काम सहारनपुर विकास प्राधिकरण की ओर से किया गया। पूर्व में भूखंडों का आवंटन करते समय तत्कालीन कमिश्नर आरपी शुक्ला और अन्य अफसरों की मौजूदगी में आरटीओ दफ्तर के पीछे के भूखंडों को परिवहन विभाग के लिए छोड़ा गया था। यहां वाहन चलाने के प्रशिक्षण, फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए ट्रांसपोर्टरों के वाहनों को लाने सहित अन्य कार्य किए जाने थे।
विज्ञापन

आवंटन से पहले नहीं हो पाया विभागों का तालमेल
- इन भूखंडों को आवंटित किए जाने से पहले विकास प्राधिकरण और परिवहन विभाग के अफसरों के बीच तालमेल नहीं हो पाया। इसी का नतीजा रहा कि आरटीओ कार्यालय के बगल के ही भूखंडों का आवंटन हो गया और परिवहन विभाग को पता भी नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले विभागों के अफसर
- सहारनपुर विकास प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव डीपी सिंह का कहना है कि आरटीओ के पास स्थित भूखंडों को छोटा करके आवंटित किया गया है ताकि इसका बेहतर उपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि आवंटन से पूर्व आरटीओ की ओर से किसी तरह की आपत्ति नहीं की गई। यदि आपत्ति होती तो इस पर विचार किया जा सकता था।

- संभागीय परिवहन अधिकारी केडी सिंह का कहना है कि उन्हें अभी यह जानकारी नहीं है कि ये भूखंड आवंटित हुए हैं। परिवहन विभाग को कुछ कार्यों के लिए भूखंडों को छोड़ने का प्रस्ताव पूर्व में तय किया गया था। इसलिए इस बारे में जानकारी लेकर प्राधिकरण के अफसरों से बात की जाएगी।

टीपी नगर में स्थित आरटीओ कार्यालय का गेट।

टीपी नगर में स्थित आरटीओ कार्यालय का गेट।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed