फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RTGS form stolen from bank counter; five lakh rupees transferred to account.

Saharanpur News: बैंक काउंटर से आरटीजीएस फॉर्म चोरी कर पांच लाख रुपये खाते में ट्रांसफर

Mon, 24 Aug 2026 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
RTGS form stolen from bank counter; five lakh rupees transferred to account.
- तीन संदिग्धों में से एक ने फॉर्म चोरी कर लाभार्थी की जानकारी बदली, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्तियों ने आरटीजीएस फॉर्म में छेड़छाड़ कर यह राशि दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बैंक के लोन अधिकारी नितिन कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को दोपहर करीब 2:46 बजे दुआ प्लाईवुड का पांच लाख रुपये का चेक और आरटीजीएस फॉर्म प्रस्तुत किया गया था। करीब 2:49 बजे बैंक काउंटर से तीन संदिग्धों में से एक ने फॉर्म चुरा लिया। आरोप है कि इसके बाद फॉर्म में लाभार्थी की जानकारी बदल दी गई। शाम करीब 4:25 बजे फॉर्म को दोबारा काउंटर पर रख दिया गया। इसके बाद पांच लाख रुपये भारतीय स्टेट बैंक में जगदीश मिश्रा के खाते में स्थानांतरित हो गए। लोन अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज बैंक के पास सुरक्षित है। जांच अधिकारी गौरव कुमार ने पुष्टि की कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed