{"_id":"64628f03e37164b25d014065","slug":"rs-2128-crore-sanctioned-for-developing-private-industrial-park-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-2509-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: निजी औद्योगिक पार्क विकसित करने को 21.28 करोड़ रुपये स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: निजी औद्योगिक पार्क विकसित करने को 21.28 करोड़ रुपये स्वीकृत
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री सौंपेंगे चेक, औद्योगिक पार्क में विकसित की जाएगी बुनियादी सुविधाएं
- पार्क में स्थापित होंगे 100 उद्योग, मिलेगा दस हजार को रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एसपीवी सहारनपुर हैंडीक्राफ्ट डवलपमेंट सेंटर के 43.08 एकड़ के निजी औद्योगिक पार्क को विकसित करने के लिए उद्योग विभाग ने 21.28 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस धनराशि का उपयोग औद्योगिक पार्क में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस धनराशि का चेक सौंपेंगे।
उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश वैश्विक सम्मेलन में एसपीवी सहारनपुर हैंडीक्राफ्ट डवलपमेंट सेंटर के निदेशकों ने एक निजी औद्योगिक पार्क ग्राम बोन्सा निकट पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इसमें रामजी सुनेजा, फैजान अहमद, रविन्द्र मिगलानी, सोम प्रकाश गोयल, मो. ओसाफ, परविंदर सिंह, अनिल सडाना, अनवर अहमद, जुनैद खान और मोनीस रजा निदेशक हैं। निजी औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए उद्योग विभाग की एक योजना के तहत निजी प्रवर्तक को निजी औद्योगिक पार्क में भूखंड निर्माण, रोड/ नाली, ड्रेनेज ,सीवर विद्युत व्यवस्था, हरित पट्टिका, पार्क आदि को विकसित करने के लिए पहले तीन वर्षों तक एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
इस योजना के तहत एसपीवी सहारनपुर हैंडीकाफ्ट डवलपमेंट सेंटर काे 43.08 एकड़ में एक निजी औद्योगिक पार्क में बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के लिए 21.28 करोड़ रुपये का प्रस्ताव था। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। स्वीकृत की गई धनराशि के चेक को मुख्यमंत्री उद्यमियों को सौपेंगे। इस निजी औद्योगिक पार्क में करीब 100 इकाइयां स्थापित होंगी। जिससे करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।