फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RPF bike rally reached Saharanpur

सहारनपुर पहुंची आरपीएफ की बाइक रैली

Mon, 08 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
RPF bike rally reached Saharanpur
सहारनपुर। आजादी के 75वें वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। इसी क्रम में जलियावाला बाग से शुरू होकर बाइक रैली सोमवार को सहारनपुर में पहुंची। यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से बाइक रैली निकाली जा रही है। अंबाला मंडल के रेलवे स्टेशन ऊना हिमाचल, नंगलडैम, रोपड़, कालका, पंचकुला, चंड़ीगढ़ होते हुए बाइक रैली रविवार को अंबाला कैंट पहुंची थी। सोमवार को अंबाला मंडल में आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतिश शर्मा ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। यह बाइक रैली जगाधरी-यमुनानगर होते हुए सहारनपुर पहुंची। यह बाइक रैली सहारनपुर के रास्ते से दिल्ली लाल किला पर पहुंचेगी। आरपीएफ इंस्पेक्टर मोहित त्यागी ने बताया कि अंबाला से बाइक रैली का सहारनपुर में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed