{"_id":"6043bf618ebc3ec4965b26bf","slug":"rowesh-gets-command-of-sa-sports-club-team-saharanpur-news-mrt5286832109","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोवेश को मिली एसए स्पोर्ट्स क्लब टीम की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोवेश को मिली एसए स्पोर्ट्स क्लब टीम की कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोवेश को मिली एसए स्पोर्ट्स क्लब टीम की कमान
सहारनपुर। सहारनपुर के रोवेश नायर को एसए स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। यह टीम आगामी दिनों में नोएडा में होने वाली क्रिकेट लीग में हिस्सा लेगी, जिसका प्रसारण टीवी चैनलों पर दुनिया भर में होगा।
रोवेश नायर मूलरूप से लुंढी गांव के रहने वाले हैं। रोवेश बीते वर्ष यूपी की दिव्यांग टीम के कप्तान रह चुके हैं। वह अभी तक 30 से अधिक राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। बीते वर्ष विश्व कप के कैंप के लिए टॉप-30 खिलाड़ियों में उनका चयन हुुआ था। लेकिन दुर्भाग्यवश टॉप-20 में नहीं आ सके थे। रोवेश ने बताया कि अब नोएडा में लीग होने जा रही है, जिसमें उन्हें एसए स्पोर्ट्स क्लब की टीम का कप्तान चुना गया है। लीग में विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। रोवेश बल्लेबाज होने के साथ ही लेग स्पीनर भी हैं। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी ने कहा कि प्रतियोगिता बोर्ड की नहीं है।