फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rosa removes bad thoughts

बुरे विचारों को दूर करता है रोजा

Fri, 15 May 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Rosa removes bad thoughts
पुराने शहर के मोहल्ला मंडी में घर पर नमाज अदा करता बच्चा। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने हेल्प लाइन पर रोजेदारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि रोजा मन की गंदगी और तन के प्रदूषण एवं बुरे विचारों से इंसानों को बचाता है। रोजे के दौरान कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए हमें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी ध्यान रखना है।
विज्ञापन

सवाल:- जनपद पीलीभीत निवासी उमर अब्दुल्ला ने पूछा कि बदहजमी से बचने के लिए हमें खाली पेट वाली दवा लेनी होती है।
तो क्या हम उस दवा से रोजा इफ्तार कर सकते हैं।
जवाब:- जी हां, कर सकते हैं, लेकिन शरीयत के मुताबिक खजूर से इफ्तार करना बेहतर है। अगर न हो तो पानी से करें।
सवाल:- बिजनौर निवासी फरहत इलाही ने पूछा कि क्या तरावीह की 20 रकातों में हर दो रकात पर नियत करना जरूरी है।
जवाब:- शरीयत के मुताबिक तरावीह की हर दो रकात पर अलग-अलग नियत करना बेहतर है और अगर बीस रकात की एक साथ शुरू में नियत कर ली जाए तो भी काफी है।
सवाल:- रामपुर मनिहारान निवासी नेहा सिद्दीकी ने पूछा कि क्या कोई महिला रोजे में ब्यूटी पार्लर से मेकअप करवा सकती है।
जवाब:- अगर पार्लर में परदे का पूरा इंतजाम है तो करा सकती है।
इन नंबरों पर पूछे सवाल
सहारनपुर। रोजेदार फोन नंबर 09897399207, 9557757705, 9368399214 पर दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक कॉल और व्हाटसऐप कर सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed