फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rohit Singh Sajwan transferred, Ashish Tiwari will be SSP of Saharanpur

Saharanpur News: रोहित सिंह सजवाण का ट्रांसफर, आशीष तिवारी होंगे सहारनपुर के एसएसपी

Sun, 29 Jun 2025 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rohit Singh Sajwan transferred, Ashish Tiwari will be SSP of Saharanpur
आशीष तिवारी सहारनपुर के नए एसएसपी
सहारनपुर। जिले में करीब एक साल एसएसपी रहे रोहित सिंह सजवाण का लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह अब आशीष तिवारी सहारनपुर के नए पुलिस कप्तान होंगे। आशीष तिवारी 2012 बैच के आईपीएस हैं। उनके सामने अपराध रोकने की चुनौती रहेगी, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में हत्या, लूट, चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

रोहित सिंह सजवाण ने जून 2024 में एसएसपी सहारनपुर का कार्यभार ग्रहण किया था। रविवार को शासन ने पांच आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। उनमें रोहित सिंह सजवाण का नाम भी शामिल है। उन्हें पुलिस अधीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, नए एसएसपी आशीष तिवारी मूलरूप से मध्य प्रदेश के इटारसी के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम कैलाश नारायण तिवारी हैं। आशीष तिवारी की 12वीं तक की पढ़ाई इटारसी में ही हुई। इसके बाद वर्ष 2002 से 2007 तक कानपुर आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक और एमटेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंदन और जापान में तीन वर्षों तक सेवा देने के बाद वह 2010 में भारत लौटे। यहां आकर उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। 2012 में सफलता मिली और आईपीएस अधिकारी बने।
------
-- यह रहेंगी चुनौतियां
- 27 जुलाई 2024 को थाना सदर बाजार क्षेत्र की पॉश कॉलोनी मिशन कंपाउंड में ऑक्सीजन सिलिंडर कारोबारी के घर 40 लाख रुपये की चोरी हुई थी। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
- तीन जून 2025 को जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड स्थित कमल कॉलोनी में सीए के घर 30 लाख की चोरी हुई थी। इसके भी आरोपियों का अभी तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है।

- दो जनवरी 2023 को गंगोह के गांव खानपुर गुर्जर में चार साल के लक्ष्य का अपहरण हुआ था। उसका शव 22 दिन बाद गांव के पास खेत में मिला था। इसका आज तक खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed