फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Robbery in two temples, demolished Danpatra in Lodipur

दो मंदिरों में चोरी, लोदीपुर में दानपात्र उखाड़कर ले गए

Thu, 18 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Robbery in two temples, demolished Danpatra in Lodipur
बेहट के गांव चकखीजरपुर के शिव मंदिर में चोरी के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। बुधवार की रात चोरों ने कोतवाली बेहट क्षेत्र में दो मंदिरों में चोरी की। चक खिजरपुर गांव के शिव मंदिर से चोर इंवर्टर, बैटरी व दानपात्र, जबकि लोदीपुर के संत रविदास मंदिर से केवल दानपात्र चोरी कर ले गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

गांव चक खिजरपुर के शिव मंदिर में बुधवार रात किसी समय चोरों ने ताले तोड़कर यहां से इंवर्टर बैटरी और दानपात्र चुराया। ग्रामीण जब सुबह होने पर मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे तो ताले टूटे हुए पड़े थे और दानपात्र गायब था। पूर्व प्रधान बृजेश कांबोज, रवीश, मुकेश, उदय पुलिस को तहरीर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा चोर गांव लोदीपुर के संत रविदास मंदिर में जमीन में गड़े दानपात्र को उखाड़कर ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक दानपात्र सुबह के समय गांव के पास ही नाले में खाली पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार दानपात्र में लगभग आठ से दस हजार रुपये थे। सूचना के बाद यहां भी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed