{"_id":"675f208bdda951b4fb035195","slug":"robbery-at-stone-crusher-with-clerk-held-hostage-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-138288-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुंशी को बंधक बना स्टोन क्रशर पर डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुंशी को बंधक बना स्टोन क्रशर पर डकैती
विज्ञापन
सहारनपुर, बिहारीगढ़। क्षेत्र के गांव सुंदरपुर के निकट श्रीराम स्टोन क्रेशर पर हथियारों से लैस सात-आठ बदमाशों ने डकैती डाली। उन्होंने मुंशी को हथियारों के बल पर आतंकित कर बंधक बनाकर कई घंटे तक क्रेशर पर लूटपाट की। बदमाश लाखों रुपये का सामान लूटकर ले गए। विरोध करने पर मुंशी के साथ मारपीट की गई। पुलिस मामले को चोरी बता रही है। श्रीराम स्टोन क्रेशर के मुंशी दिनेश कुमार पुत्र राजपाल निवासी सुंदरपुर ने बताया कि वह रविवार रात क्रेशर पर सो रहा था। रात करीब नौ बजे हथियारों से लैस सात-आठ नकाबपोश बदमाशों ने स्टोन क्रेशर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने उसे दबोच लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया। बदमाश तड़के चार बजे तक स्टोन क्रेशर पर लूटपाट करते रहे। बदमाश क्रेशर से स्टार्टर, मोटर, चेंजऑवर, जनरेटर, केबल, आर्मेचर, बैटरी, इंवर्टर, दो मोबाइल सहित लाखों रुपये का सामान लूट लिया और भाग गए। बदमाशों के जाने के घंटों बाद मुंशी ने किसी तरह बंधनमुक्त होकर स्टोन क्रेशर मालिक को घटना की जानकारी दी। इसके बाद क्रेशर मालिक और मुंशी थाने पहुंचे और तहरीर दी। थाना पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है।
वर्जन
डकैती का मामला नहीं है, अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार स्टोन क्रेशर बंद था, जहां से कुछ तार चोरी हुआ है। गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन
डकैती का मामला नहीं है, अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार स्टोन क्रेशर बंद था, जहां से कुछ तार चोरी हुआ है। गहनता से जांच की जा रही है।