फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Robber caught robbing a gas agency manager

गैस एजेंसी के मैनेजर से चार लाख की लूट का खुलासा

Sun, 16 Feb 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Robber caught robbing a gas agency manager
देवबन्द में गैस एजेंसी पर लूट के आरोप में पकड़े गया आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
गैस एजेंसी के मैनेजर से लूट करने वाला बदमाश पकड़ा
विज्ञापन

सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राणा की गैस एजेंसी के मैनेजर से 4.15 लाख रुपये लूटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लूट की 1.16 लाख की नगदी, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। फरार एक अन्य बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि 11 फरवरी को देवबंद स्थित पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राणा की गैस एजेंसी के मैनेजर आशु वर्मा से मुजफ्फरनगर हाईवे पर मोहल्ला सराय मालियान के पास हथियारों के बल पर दो बदमाशों ने 4.15 लाख रुपये लूटे थे। इस मामले में कार्तिक राणा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। खुलासे के लिए कोतवाली देवबंद इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा, उप निरीक्षक असगर अली, जयवीर सिंह, धीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल अफजाल अहमद और अमित राठी को लगाया था। शनिवार शाम पुलिस ने देबवंद में रेलवे रोड से एक बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना शहजाद मूल निवासी पटेलनगर देहरादून और हाल निवासी मोहल्ला टपरी देवबंद बताया। आरोपी के पास से तमंचा, दो कारतूस और लूट की 1.16 लाख की नगदी बरामद हुई। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है। बाकी रुपये उसी बदमाश के पास होने की बात कही जा रही है।

देवबन्द में गैस एजेंसी पर लूट के आरोप में पकड़े गया आरोपी से बरामद रूपये

देवबन्द में गैस एजेंसी पर लूट के आरोप में पकड़े गया आरोपी से बरामद रूपये- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed