फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways will run 320 additional buses on Diwali

दीपावली पर रोडवेज चलाएगा 320 अतिरिक्त बसें

Tue, 18 Oct 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways will run 320 additional buses on Diwali
सहारनपुर। त्योहारों पर आसपास के शहरों के लिए ट्रेनों की संख्या भले ही कम हो, लेकिन रोडवेज अधिक बसें चलाकर यात्रियों की राह आसान करेगा। परिवहन निगम परिक्षेत्र के डिपो से 320 अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी, जिनका संचालन 22 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। निगम तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम परिक्षेत्र में छह डिपो आते हैं, जिनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, छुटमलपुर, शामली और गंगोह शामिल हैं। यहां से 592 बसें संचालित होती हैं। दीपावली का त्योहार नजदीक है। इसको देखते हुए परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाएगा, ताकि लोगों को त्योहारों पर घर जाने में कोई परेशानी न हो। सहारनपुर डिपो से 110, मुजफ्फरनगर से 100, छुटमलपुर-खतौली से 55-55 बसें अतिरिक्त चलाई जाएगी। 31 अक्तूबर तक बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

किस मार्ग पर कितने बसें लगाईं
सहारनपुर डिपो से दिल्ली-हरिद्वार, सहारनपुर-आगरा, सहारनपुर-बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर पांच-पांच, दिल्ली-देहरादून पर 10, दिल्ली-सहारनपुर पर 20, अंबाला-सहारनपुर-लखनऊ पर 15 और सहारनपुर-देहरादून, सहारनपुर-हरिद्वार मार्ग पर 25-25 अतिरिक्त बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर डिपो से दिल्ली-देहरादून, अंबाला-सहारनपुर-लखनऊ, सहारनपुर-आगरा, मुजफ्फरनगर-शामली-दिल्ली मार्ग पर 10-10, दिल्ली-देहरादून, मुजफ्फरनगर-लखनऊ मार्ग पर 15-15 और दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर 30 बसें लगाई है।
छुटमलपुर डिपो से अंबाला-सहारनपुर-लखनऊ, दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर पांच-पांच, दिल्ली-देहरादून पर 10, दिल्ली-सहारनपुर, सहारनपुर-आगरा मार्ग पर तीन-तीन, सहारनपुर-देहरादून पर 13, सहारनपुर-हरिद्वार पर 14 और सहारनपुर-बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर दो बसें चलेगी।
खतौली डिपो से दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर 30, दिल्ली-देहरादून पर 20 और मुजफ्फरनगर-लखनऊ मार्ग पर पांच अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।
रोडवेज चालक-परिचालकों की छुट्टी रद्द
रोडवेज ने 22 से 31 अक्तूबर तक चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी है। इन दस दिनों में प्रतिदिन 300 किलोमीटर बस चलाने पर चालक-परिचालक को 400 रुपये हर दिन के हिसाब से इंसेंटिव दिया जाएगा।

दीपावली पर लोगों को घर जाने में कोई परेशानी न हो, इसको लेकर परिवहन निगम की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। अतिरिक्त बसों के संचालन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। सभी एआरएम को निर्देश दे दिए गए।
- अनिल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed